Unlock 5.0 in Uttarakhand : नैनीताल और ऋषिकेश में वीकेंड पर सैलानियों का सैलाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन की छुट्टियां होने से सैलानी नैनीताल की ओर रुख कर रहे हैं। नैनीताल में करीब पांच हजार पर्यटकों के पहुंचने से पर्यटक स्थल पैक रहे। संभावना है कि आगामी दो दिन भी नैनीताल में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के लिए राहत भरे होंगे।
शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन की छुट्टियां होने से सैलानियों ने नैनीताल की ओर रुख कर रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार (आज) और रविवार (कल) को पर्यटन कारोबार फिर से रफ्तार पकड़ लेगा। अधिकतर पिकनिक स्पॉट सैलानियों से गुलजार हैं। चाट पार्क में दिन भर सैलानी व्यंजनों का स्वाद लेते नजर आ रहे हैं।
माल रोड, चिड़ियाघर, नयना देवी मंदिर, गुरुद्वारा, पंत पार्क, तल्लीताल, मल्लीताल, भोटिया मार्केट में भी खासी भीड़ है। इससे लॉकडाउन की मार झेल चुके पर्यटन कारोबारियों के चेहरों खिले नजर आ रहे हैं।
बॉटनिकल गार्डन से लेकर चिड़ियाघर तक रौनक
शुक्रवार को नैनीताल नगर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक चिड़ियाघर में 478 सैलानियों ने उच्च स्थलीय वन्य प्राणियों के दीदार किए। केव गार्डन में 375, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 82 पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचे। वहीं, नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग स्थित वाटरफॉल में 342 पर्यटकों ने मौज मस्ती की।
यहां भी पहुंच रहे पर्यटक
नैनीताल पहुंचे पर्यटक हनुमानगढ़ी, बारापत्थर, किलबरी, पंगूट, हिमालय दर्शन, स्नोव्यू के साथ ही भवाली, भीमताल, घोड़ाखाल, श्यामखेत, कैंची, मुक्तेश्वर, गागर समेत अन्य स्थानों पर भी भ्रमण रहे हैं।
पर्यटकों से होटल हुए पैक
वीकेंड से पहले तीर्थनगरी ऋषिकेश करीब-करीब फुल हो गई है। शुक्रवार से रविवार तक तीन दिवसीय अवकाश के चलते तीर्थनगरी में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर वाहन रेंग रेंगकर चलते हुए दिखाई दिए। पर्यटकों की भीड़भाड़ से तीर्थनगरी के होटल पैक हो गए हैं। पर्यटकों की भीड़ देख स्थानीय व्यापारियों और होटल स्वामियों के चेहरे खिल उठे हैं।
कोरोनाकाल के कारण तीर्थनगरी में मुनिकीरेती, तपोवन, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम आदि क्षेत्रों में सन्नाटा हो गया था। पर्यटक स्थल होने के कारण स्थानीय व्यापारी और होटल स्वामियों के सामने आजीविका का संकट गहराना शुरू हो गया था, लेकिन जैसे-जैसे केंद्र और प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के नियमों में राहत देनी शुरू की है, वैसे-वैसे पर्यटक स्थल पर्यटकों से गुलजार होने लग गए हैं।
राफ्ट संचालक जीतपाल सिंह, राज सिंह, सुभाष चौहान और पकंज ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक तीर्थनगरी में पर्यटकों की चहलकदमी है। लेकिन इन पर्यटकों में साहसिक खेलों मेंरुचि कम देखने को मिल रही है। कैंपों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।