फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock 5.0 in Uttarakhand News: buses for jaipur will run from today

Unlock 5.0 in Uttarakhand : हल्द्वानी और कोटद्वार बस अड्डे से जयपुर के लिए आज से चलेंगी बसें

Tue, 06 Oct 2020 10:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 06 Oct 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Unlock 5.0 in Uttarakhand News: buses for jaipur will run from today

जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रोडवेज प्रबंधन ने जयपुर के लिए बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को हल्द्वानी बस अड्डे से दो बसें जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

विज्ञापन


एक्सक्लूसिव : अनलॉक में पटरी पर लौट रहा उत्तराखंड का हिसाब-किताब, 12985 करोड़ तक पहुंचा राजस्व
विज्ञापन


काठगोदाम डिपो के इंचार्ज डीएन जोशी ने बताया कि पहली बस शाम पांच और दूसरी साढ़े सात बजे से जयपुर के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि ये दोनों बसें हल्द्वानी बस अड्डे से चलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज ने रिलीज की 15 बसें

रोडवेज की बसें जैसे-जैसे रूटों पर लौट रही हैं, वैसे-वैसे रोडवेज आरटीओ कार्यालय से अपनी सरेंडर बसों को रिलीज भी करा रहा है। सोमवार को रोडवेज ने 15 बसों को रिलीज कराया। काठगोदाम डिपो के इंचार्ज डीएन जोशी ने बताया कि सोमवार को उन्होंने काठगोदाम डिपो की पांच बसों को रिलीज कराया। मंगलवार को आठ बसों को रिलीज किया जाएगा।

कोटद्वार से जयपुर और ऋषिकेश के लिए सीधी बस सेवा आज से

उत्तराखंड परिवहन निगम मंगलवार से कोटद्वार से जयपुर और ऋषिकेश के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। जयपुर वाली बस दिल्ली के आईएसबीटी न जाकर कालेखॉ और धौलाकुंआ होते हुए जाएगी। 

उत्तराखंड परिवहन निगम ने गढ़वाल के यात्रियों के लिए कोटद्वार से जयपुर के लिए सीधी बस सेवा की सौगात दी है। इसी तरह कोटद्वार से तीर्थनगरी ऋषिकेश के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू होने से लोगों को सहूलियत मिलेगी।

रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक टीकाराम आदित्य ने बताया कि निगम मुख्यालय से जयपुर के लिए सीधी बस सेवा संचालन को हरी झंडी दे दी है। यह बस सेवा मंगलवार से शुरू की जा रही है। जयपुर की बस कोटद्वार बस अड्डे से 10:30 बजे दिल्ली होते हुए रवाना होगी।

यह बस अगले दिन 1:35 जयपुर से कोटद्वार के लिए वापसी करेगी। एजीएम ने बताया कि ऋषिकेश के लिए कोटद्वार से सुबह 8:00 बजे सीधी बस सेवा चलेगी, जो उसी दिन 12:30 बजे ऋषिकेश से कोटद्वार के लिए वापसी करेगी। इससे तीर्थनगरी का कोटद्वार से सीधा परिवहन संपर्क स्थापित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed