फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock 5.0 in Uttarakhand News: : uttarakhand revenue returning to track, revenue reached 12985 crore

एक्सक्लूसिव : अनलॉक में पटरी पर लौट रहा उत्तराखंड का हिसाब-किताब, 12985 करोड़ तक पहुंचा राजस्व

Mon, 05 Oct 2020 11:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal सुधाकर भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
सुधाकर भट्ट, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 05 Oct 2020 11:46 AM IST
सार

  • जीएसटी का दबाव बरकरार, केंद्र से मिली तीन गुना अधिक मदद
  • सरकार को अब बढ़ाना होगा खर्च, कैग के ताजा आंकड़ों से खुली तस्वीर 

विज्ञापन
Unlock 5.0 in Uttarakhand News: : uttarakhand revenue returning to track, revenue reached 12985 crore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

अनलॉक के इस दौर में प्रदेश सरकार का हिसाब-किताब भी पटरी पर लौटता दिख रहा है। लॉकडाउन से लेकर अनलॉक तक के दौरान प्रदेश सरकार को पिछले साल की तुलना में करीब तीन गुना मदद भी मिली है। जीएसटी का संग्रह बढ़ा है, लेकिन सरकार अब भी इसे लेकर दबाव में है। इतना जरूर है कि आय बढ़ने के बाद अब सरकार पर खर्च बढ़ाने का भी दबाव है।

विज्ञापन


महालेखा परीक्षक और नियोजन विभाग की ओर से कोरोना काल में जारी आंकड़ों से यह साफ है कि 31 अगस्त तक वित्तीय वर्ष के पांच महीनों में सरकार को जीएसटी में झटका लगा है। जीएसटी की प्रतिपूर्ति पर अभी फैसला हो नहीं पाया है। इतना होने पर भी अनलॉक के दौर में सरकार के जीएसटी संग्रह में इजाफा होने लगा है। फिर भी यह पिछले साल के मुकाबले 14 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन

 
सरकार को सबसे अधिक मदद केंद्रीय अनुदान से मिली है। इन पांच महीनों में यह पिछले साल के मुकाबले करीब तीन गुना है। राजस्व में इजाफा भी पिछले साल के मुकाबले कम है, लेकिन अब इसमें बढ़ोतरी दिखने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सरकार को अपने खर्च के स्तर पर चिंता करनी पड़ सकती है। सितंबर में सरकार ने यह खर्च बढ़ाया भी, लेकिन अगस्त तक के आंकड़े बता रहे हैं कि बाह्य सहायता से लेकर जिला योजना तक में खर्च की रफ्तार धीमी है।

इन सब का ही प्रभाव है कि सरकार को बाजार उधारी को अधिक तवज्जो देनी पड़ रही है। वित्त विभाग का कहना है कि अभी तक की स्थिति में दबाव है, लेकिन इसे असामान्य नहीं माना जा सकता है। प्रदेश सरकार अक्तूबर तक करीब 2100 करोड़ रुपये की उधारी ले चुकी है।

बाह्य सहायता परियोजना

कुल बजट-1577.64 करोड़
खर्च-106.53 करोड़

स्टेट सेक्टर

कुल बजट-43662 करोड़
खर्च-10358 करोड़

जिला सेक्टर

कुल बजट-665.50 करोड़
खर्च-88.31 करोड़

कुल राजस्व-42439.33 करोड़
अगस्त तक कुल आय-12985 करोड़
प्रतिशत-30.60

पिछले साल इसी अवधि की आय-31.6 प्रतिशत
जीएसटी कुल अनुमान-5386 करोड़
आय-1284 करोड़
प्रतिशत-23.85
पिछले साल की इसी अवधि से तुलना -35.90 प्रतिशत

किस तरह बढ़ा राजस्व

2020-21
अप्रैल-732.29 करोड़
मई-1008.03 करोड़
जून-1276.31 करोड़
जुलाई-1336.14 करोड़
अगस्त-1419.91 करोड़

2019-20
अप्रैल-1472.24 करोड़
मई-1492.39 करोड़
जून-1521.69 करोड़
जुुलाई-1575.35 करोड़
अगस्त-1601.85 करोड़

केंद्रीय अनुदान

2020-21 : 6302.66 करोड़
2019-20 : 2756.63 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed