फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock 5.0 Guidelines in Uttarakhand News: : Most of the passengers on the Delhi route are not doing e-registration

Unlock 5.0 Guidelines : ई-रजिस्ट्रेशन नहीं करा रहे दिल्ली रूट के अधिकांश यात्री 

Fri, 02 Oct 2020 02:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून
गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 02 Oct 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Unlock 5.0 Guidelines in Uttarakhand News: : Most of the passengers on the Delhi route are not doing e-registration
प्रतीकात्मक तस्वीर

रोडवेज की दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों में अधिकांश यात्री शहर में प्रवेश के लिए जरूरी ई-रजिस्ट्रेशन कराए बिना ही आ रहे हैं। कर्मचारी आईएसबीटी पर नाम, पता समेत आवश्यक जानकारी तो नियमित रूप से दर्ज कर रहे हैं, मगर स्मार्ट सिटी की वेबसाइट में ई-रजिस्ट्रेशन के बारे में पूछे जाने पर यात्री तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं। 

विज्ञापन


आईएसबीटी में चेकिंग कर रहे स्टाफ का कहना है कि ई-रजिस्ट्रेशन को लेकर अधिकतर यात्री जागरूक हैं, लेकिन करीब 20 से 30 प्रतिशत यात्री ई-रजिस्ट्रेशन नहीं करा रहे। कई ड्राइवर-कंडक्टर ने भी कहा कि वे भी दिल्ली रूट पर रवाना होते व आते समय यात्रियों से ई-रजिस्ट्रेशन कराने को कहते हैं, लेकिन कुछ यात्री वेबसाइट न चलने व तकनीकी जानकारी न होने का हवाला दे रहे हैं।
विज्ञापन


चेकपोस्ट पर कोरोना संक्रमण की जांच की चेकिंग होती है, लेकिन सभी के ई-रजिस्ट्रेशन की चेकिंग कम नजर आई। वहीं, शुरुआती दो दिनों में आईएसबीटी पर प्रशासन की टीम भी सक्रिय नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज की बसों से अंतर्राज्यीय यात्रा करने वाले यात्रियों को ई-रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इसके लिए शुक्रवार से आईएसबीटी व चेकपोस्ट पर प्रशासन की टीमें नियमित रूप से सख्ती से चेकिंग करेंगी। 
- जीआर बिनवाल, एसडीएम

आईएसबीटी पर स्टाफ की टीमें यात्रियों की आवश्यक जानकारी दर्ज करना, टेम्प्रेचर जांच व मास्क, सैनिटाइजर साथ में होने की सख्ती से जांच कर रही हैं। ई-रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर कुछ यात्री गंभीर नहीं दिख रहे। उन्हें जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन का सहयोग भी लिया जाएगा। 
- सीपी कपूर, मंडलीय प्रबंधक, परिवहन निगम

लक्षणों के आधार पर होगी पर्यटकों की कोरोना जांच

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन ने कोरोना से बचाव की तैयारियां पुख्ता कर ली हैं। लक्षणों के आधार पर पर्यटकों की कोरोना जांच भी की जाएगी। इस संबंध में एसडीएम मनीष कुमार ने नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, होटल एसोसिएशन, टैक्सी एसोसिएशन और मसूरी व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक की। 

एसडीएम ने पुलिस को यातायात को व्यवस्थित करने को लेकर विशेष प्लान पर काम करने, स्वास्थ्य विभाग को मुख्य चौराहों पर पर्यटकों का कोरोना टेस्ट करने, नगर पालिका को सफाई के साथ स्थानीय लोगों व पर्यटकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा होटल और रेस्टोरेंट से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कोविड-19 के नियमों का हर हाल में पालन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने टैक्सी एसोसिएशन को बिना मास्क के टैक्सी न दिए जाने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष आरएन माथुर, उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पवार, मसूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, प्रफुल्ल माथुर, मसूरी सिविल अस्पताल सीएमएस डाक्टर यतेंद्र, मसूरी कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप राणा, डॉ. जावेद मौजूद थे।

किराया घटने के बाद पर्वतीय रूट पर दोगुने हुए यात्री 

एसओपी जारी होने से किराया कम होने के बाद से मसूरी व पर्वतीय डिपो की बसों के लिए खासी अच्छी संख्या में यात्री पहुंचने लगे हैं। खासकर मसूरी रूट की बसें लगभग फुल चल रही हैं। इसे देखते हुए डिपो ने शाम 5 बजे की एक बस बढ़ा दी है। वहीं, पर्वतीय जिलों के लिए जाने वाली बसों में भी 20 से 30 फीसद यात्री बढ़ने लगे हैं। 

वहीं, बृहस्पतिवार को भी आईएसबीटी से रोडवेज की 20 बसें दिल्ली रूट के लिए रवाना की गई। जबकि, दो बसें हल्द्वानी के लिए सुबह 9 व रात 9 बजे रवाना की।

आज से टनकपुर के लिए भी लगेगी एक बस

मंडलीय प्रबंधक सीपी कपूर ने कहा कि टनकपुर भी अहम रूट है। इसलिए परिवहन को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार से शाम की एक बस टनकपुर के लिए भी लगाई जाएगी। मकसद है कि यात्रियों को दिक्कत न हो। हालांकि, अगर यात्री नहीं मिलते हैं तो मजबूरन सेवा रोकी भी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed