फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock-1 in Uttarakhand: uttarakhand roadways buses starts from today

Unlock-1 in Uttarakhand : आज से रोडवेज बसों का संचालन शुरू, यात्री बोले अब समय से पहुंचेंगे दफ्तर

Thu, 25 Jun 2020 11:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 25 Jun 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Unlock-1 in Uttarakhand: uttarakhand roadways buses starts from today
रोडवेज बसों का संचालन शुरू - फोटो : amar ujala

आज से उत्तराखंड में रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। जिससे रोजाना रोडवेज बसों से अपने दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों के चेहरे पर राहत दिखी। उनका कहना था कि बस यात्रा शुरू होने से उन्हें खुशी के साथ राहत भी मिली है। अब वह समय पर दफ्तर पहुंच पाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि कोरोना लॉकडाउन से बसों का संचालन बंद था। वहीं आज बसों को रवाना होने से पहले सैनिटाइज किया गया। यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की गई।

हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन से आज शुरू हुई बस सेवा में सुबह सात बजे पहली बस दुनागिरी के लिए रवाना हुई। बस में सवार यात्रियों की पहले थर्मल स्कैनिंग व सैनिटजेशन किया गया। इस अवसर एआरएम सुरेंद्र बिष्ट, एआरएम वित्त मनोज दुर्गापाल, रजनीश कुमार, मौजूद थे।
विज्ञापन


राजधानी देहरादून से पहली बस छह यात्रियों के साथ ऋषिकेश के लिए रवाना हुई। ड्राइवर के केबिन को पॉलिथिन लगाकर पार्टेशन किया गया है। पिथौरागढ़ से यात्रियों को लेकर पहली बस टनकपुर के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा 

सरकारी बसों के संचालन को लेकर देहरादून में परिवहन निगम के अधिकारियों ने बुधवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सहायक महाप्रबंधकों और डिपो प्रभारी की मौजूदगी में तकनीकी विशेषज्ञों की टीमों ने बसों की जांच पड़ताल की। आदेश जारी किए बसों को सुबह सात बजे यात्रियों के साथ रवाना किया जाए। इसके लिए चालकों-परिचालकों की ड्यूटी भी लगा दी।

परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक सीपी कपूर ने बताया कि देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, कोटद्वार, रुड़की समेत सभी डिपो से बसों का संचालन किया जा सके इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। चालकों-परिचालकों की ड्यूटी लगा दी है। संक्रमण से बचाव को पूरे डिपो परिसर को सैनिटाइज करवा दिया है।

आईएसबीटी समेत सभी डिपो में पहुंचने वाले यात्रियों की थर्मल स्कैनर से पहले चेकिंग की जाएगी। जिस यात्री का तापमान निर्धारित मानक से अधिक होगा उसे यात्रा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यात्रा के दौरान मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य होगा। महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि रोडवेज बसों के संचालन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। 

किराए पहले और अब

अब देहरादून-मसूरी 65 से 110, ऋषिकेश 65 से 105, हरिद्वार 85 से 140, कालसी 75 से 125, उत्तरकाशी 295 से 480, जोशीमठ 535 से 880, श्रीनगर 265 से 430, पौड़ी 280 से 460, हरिद्वार से ऋषिकेश 45 से 75, हरिद्वार से रुड़की 40 से 70, ऋषिकेश से रुड़की 85 से140, हल्द्वानी से नैनीताल 70 से 115, रानीखेत 170 से 260, अल्मोड़ा 170 से 280, टनकपुर 140 से 225, पिथौरागढ़ 380 से 625, रामनगर 85 से 130, रुद्रपुर 45 से 75, काशीपुर 115 से 195, काशीपुर से टनकपुर 195 से 360, टनकपुर से लोहाघाट 165 से 270, पिथौरागढ़ 280 से 460, चंपावत 140 से 230 रुपए किराया हो गया है।

रुड़की के लिए वाया हरिद्वार करना होगा सफर

अंतरराज्यीय स्तर पर बसों का संचालन नहीं होने से देहरादून से रुड़की के बीच संचालित होने वाली बसों को वाया हरिद्वार भेजा जाएगा। इसी प्रकार की जिन बसों को रुड़की डिपो से देहरादून आना है वे बसें भी हरिद्वार होकर ही देहरादून पहुंचेंगी। ऐसे में यात्रियों को लंबा सफर तय करना होगा।

परिवहन निगम अधिकारियों के अनुसार फिलहाल अंतरराज्यीय स्तर पर बसों का संचालन ठप होने से देहरादून से रुड़की जाने वाली बसों को वाया बिहारीगढ़, छुटमलपुर, भगवानपुर होते हुए रुड़की नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में जिन यात्रियों को देहरादून से बिहारीगढ़ या छुटमलपुर जाना है उन्हें अगले आदेश का इंतजार करना होगा। महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि जैसे ही अंतरराज्यीय स्तर पर बसों के संचालन की अनुमति मिल जाती है तो बसों को देहरादून से रुड़की वाया बिहारीगढ़ छुटमलपुर होते हुए भेजा जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed