फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock-1 in Uttarakhand: Permission To use banquet halls and community centers in Uttarakhand

Unlock-1: उत्तराखंड में बैंक्वेट हॉल और सामुदायिक भवनों के उपयोग की इजाजत, ये रहेगी व्यवस्था

Fri, 12 Jun 2020 10:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Jun 2020 10:50 PM IST
सार

  • मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश, कन्टेनमेंट जोन में रहेगा प्रतिबंध

विज्ञापन
Unlock-1 in Uttarakhand: Permission To use banquet halls and community centers in Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनलॉक-1 में उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को विवाह समारोह स्थलों/सामुदायिक भवनों में आयोजनों को कुछ प्रतिबंधों के साथ अनुमति दे दी है। मुख्य सचिव के स्तर से जारी किए गए आदेश के तहत प्रदेश में अब बैंक्वेट व कम्यूनिटी हॉल में आयोजन हो सकेंगे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में शुक्रवार को सामने आए 69 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 1724
विज्ञापन



हालांकि कनटेनमेंट जोन में इन पर प्रतिबंध रहेगा। लॉकडाउन के दौरान ही प्रदेश में विवाह समारोह स्थलों और सामुदायिक भवनों के उपयोग पर रोक लगा दी गई थी। अब अनलॉक-1 के तहत इनके उपयोग की अनुमति दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था

- बैंक्वेट एवं कम्यूनिटी हॉल में आयेजित समारोह में 50 से ज्यादा लोग नहीं होंगे।
- शामिल होने वाले लोगों को शपथ पत्र भरकर देना होगा, जिसमें वे यह स्पष्ट बताएंगे की वे कहां ठहरे हुए हैं। 
- दूल्हा और दुल्हन के हाईलोड वाले शहरों से आने वाले रिश्तेदारों को क्वारंटीन नहीं किया जाएगा, लेकिन उन्हें घूमने-फिरने की अनुमति नहीं होगी।
- विवाह समारोह एवं सामुदायिक स्थलों के प्रबंधन को सभी अतिथियों एवं अपने कर्मियों का रिकार्ड रखना होगा। प्रवेश से पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग करनी होगी और उसका रिकार्ड भी रखना होगा। यह स्पष्ट कर दिया गया है कि सोशल डिस्टेंस सहित अन्य नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed