फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock-1 in uttarakhand Latest news: Indigo Air service between lucknow to dehradun Starts from 16th june

Unlock-1: मंगलवार से इंडिगो की लखनऊ-देहरादून हवाई सेवा होगी शुरू, यहां पढ़ें शेड्यूल...

Mon, 15 Jun 2020 11:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Jun 2020 11:58 PM IST
सार

  • लखनऊ से शाम चार बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगा इंडिगो का विमान
  • 180 सीट वाला यात्री विमान शाम को 4:40 बजे भरेगा वापसी की उड़ान

विज्ञापन
Unlock-1 in uttarakhand Latest news: Indigo Air service between lucknow to dehradun Starts from 16th june
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून में जौलीग्रांट एयरपोर्ट से धीरे-धीरे हवाई सेवाओं को विस्तार मिलना शुरू हो गया है। मंगलवार(16 जून) से विमानन कंपनी इंडिगो लखनऊ-देहरादून के लिए अपने 180 सीटर विमान के साथ उड़ान को शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण 25 मार्च को बंद की गई हवाई सेवाओं को 25 मई को दोबारा शुरू करने के बाद से यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है। एयरपोर्ट मैनेजर सुमित सक्सेना ने बताया कि मंगलवार को लखनऊ से शाम 4 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विमान पहुंचेगा और 4.40 बजे वापसी की उड़ान भरेगा।
विज्ञापन



इंडिगो के 180 सीटर विमान की प्रतिदिन आवाजाही होगी। बताया जा रहा है कि कोलकाता शहर से भी जल्द जौलीग्रांट एयरपोर्ट को हवाई सेवा से जोड़े जाने की तैयारी है। एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी हवाई यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा देने के लिए हर स्तर पर प्रयासरत है। कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को बेहतर रखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना औसतन 500 लोग कर रहे हवाई यात्रा

एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट से रोजाना औसतन 500 लोग हवाई यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच इसे एक अच्छी संख्या बताई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी।

मुंबई की फ्लाइट्स रद्द
मुंबई की फ्लाइट्स पिछले कई दिनों से लगातार रद्द चल रही हैं। डायरेक्टर गौतम के मुताबिक, मुंबई से हवाई यात्रा अपरिहार्य कारणों से रुकी हुई है। हालांकि इसके पीछे मुंबई में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को माना जा रहा है।

जल्द ही कोलकाता के लिए शुरू होगी हवाई सेवा
कोविड-19 के बीच हवाई सेवाओं का विस्तार करने का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कोलकाता के लिए फ्लाइट्स भी शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले बंगलूरू के लिए पांच जून से हवाई सेवा शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed