फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   unity in uttarakhand bjp.

2017 में जीत के लिए एकजुट होगी BJP

Sun, 06 Dec 2015 01:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 06 Dec 2015 01:48 PM IST
विज्ञापन
unity in uttarakhand bjp.

भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों के स्वागत में आयोजित अभिनंदन समारोह में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से 2017 में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार के भ्रष्टाचार के बारे में भी जन-जन तक जानकारी पहुंचाने के कहा।

विज्ञापन


शनिवार को पुराने बस अड्डे पर वरिष्ठ नेताओं ने महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली नगर मंडल अध्यक्ष सतेंद्र नेगी, दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष अनंत सागर और श्रीदेव सुमन नगर मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस दौरान नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि पिछले बार कुछ गलतियों की वजह से हम उत्तराखंड में सत्ता में आने से चूक गए। 2017 के विधानसभा चुनाव में यह गलती नहीं दोहरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने सीएम हरीश रावत पर घोषणा मंत्री होने के आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की बहुमत से जीत का दावा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की।

नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने प्रदेश सरकार पर हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाया। कार्यक्रम को महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, विधायक गणेश जोशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, वरिष्ठ नेत्री सुशील बलूनी, महेश पांडे, राजेंद्र ढिल्लो, सचिन गुप्ता, आदित्य चौहान, मधु चौहान, संदीप मुखर्जी, राजेंद्र नवानी आदि मौजूद रहे।

खंडूड़ी, तीरथ और चमोली नहीं पहुंचे

देहरादून। भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल और मंडल अध्यक्षों के अभिनंदन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (रिटायर्ड), पार्टी प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत और मेयर विनोद चमोली नहीं पहुंचे। इन नेताओं के कार्यक्रम में न पहुंचने पर दिन भर तरह-तरह की चर्चाएं चलती रहीं। कुछ लोग इसे गुटबाजी से भी जोड़ते रहे। हालांकि पार्टी नेताओं द्वारा बताया कि तीनों नेता जरूरी कार्यों में व्यस्त थे।

विधायक जोशी के वक्तव्य पर की टिप्पणी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट आदि नेताओं ने मसूरी विधायक गणेश जोशी के वक्तव्य पर मंच से संबोधन में जमकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं में कहीं कोई मनमुटाव या गुटबाजी नहीं है।


दरअसल, विधायक गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि ‘उधर सब ठीक है, लेकिन इधर मंच (जहां सभी वरिष्ठ नेता बैठे थे) पर कुछ दिक्कत है। अगर मंच वाले भी सब ठीक हो जाएं तो विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीतने से कोई नहीं रोक सकता।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed