फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unity and discipline essential to win elections: Venugopal

चुनाव जीतने के लिए एकजुटता व अनुशासन जरूरी : वेणुगोपाल

Fri, 10 Jul 2026 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Unity and discipline essential to win elections: Venugopal
देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने कहा, चुनाव जीतने के लिए एकजुटता व अनुशासन बहुत जरूरी है। 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुटता से काम कर जन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल ने पहले दिन राजपुर रोड स्थित एक होटल में जिला व महानगर अध्यक्षों की बैठक ली। साढ़े तीन घंटे चली बैठक में उन्होंने एक-एक जिला व महानगर अध्यक्ष से आगामी चुनाव तैयारियों का फीडबैक लेने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा, पार्टी पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर 2027 की चुनावी जंग लड़नी होगी। संगठन स्तर पर आपस में कोई मतभेद है तो उसे लेकर सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करने के बजाए पार्टी फोरम में रख कर समाधान करें। चुनाव के समय बयानबाजी से दूर रह कर एक मंच पर आना होगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए मुद्दों की कमी नहीं है। बेरोजगारी, महंगाई, मंदिरों में चढ़ावा चोरी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, महिला अपराध समेत स्थानीय स्तर के मुद्दों को उठाकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन बूथ, ब्लॉक व जिला कमेटियों का गठन नहीं हुआ है वे 10 अगस्त तक कमेटी का गठन करें, वरना पद छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत मौजूद रहे।


......

बीएलए-वन के बारे में अध्यक्षों से मांगी जानकारी

राष्ट्रीय महासचिव ने जिला व महानगर अध्यक्षों से पार्टी की ओर से नियुक्त बीएलए-वन के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने कहा, प्रदेश में एसआईआर चल रहा है। लगभग आठ लाख से अधिक मतदाताओं के वोट कटेंगे। जिन मतदाताओं के वोट कट रहे हैं, उसका विश्लेषण कर रिपोर्ट 10 अगस्त तक पार्टी को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed