{"_id":"878b77ce001e7f9bba1e6f9c09dec729","slug":"unique-number-for-drivers-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में चालकों को मिलेगा यूनीक नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में चालकों को मिलेगा यूनीक नंबर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 27 Dec 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकराता में सैलानी जोड़े की हत्या और दिल्ली में युवती से दुराचार की घटना के बाद संभागीय परिवहन कार्यालय ने संभाग में दौड़ रहे सभी वाणिज्यिक (कामर्शियल) वाहनों के चालकों को विशेष पहचान पत्र (यूनीक आईडी नंबर) देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
कार्यालय वाणिज्य लाइसेंस जारी होने के साथ ही संबंधित चालक का सत्यापन करेगा। पुलिस से भी उसका आपराधिक ब्योरा जुटाया जाएगा। कार्यालय ने यह प्रस्ताव परिवहन मुख्यालय को भेज दिया है, जिस पर जल्द मंजूरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी ने बताया कि उत्तराखंड मोटर व्हीकल रूल्स 2011 के तहत यह कदम उठाया जा रहा है।
बताया कि उन्होंने जिनका वाणिज्य लाइसेंस पहले से बना हुआ है, उन चालकों को विशेष पहचान पत्र के लिए नया आवेदन करना होगा। वाणिज्यिक वाहन चलाते वक्त चालक का यह पहचान पत्र वाला बैज लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
नए आवेदकों को लाइसेंस के साथ ही यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सैनी ने बताया कि बैच में चालक का नंबर, जारी करने वाले जिले का नाम होगा। नंबरों के आधार पर चालक से जुड़ी हर जानकारी दून संभागीय परिवहन कार्यालय में रहेंगी।
किसी अपराध की स्थिति में नंबर के आधार पर चालक की पूरी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।
स्कैन की जाएंगी फाइलें
संभागीय परिवहन कार्यालय में लाखों फाइलें जमा हो गई हैं। हर माह दस हजार फाइलें यहां आती हैं, जिनमें वाहनों के रजिस्ट्रेशन, टैक्स आदि के मामले आते हैं। लेकिन अब फाइलों को रखने की जगह नहीं बची है।
ऐसे में परिवहन कार्यालय ने शासन को सभी फाइलों को स्कैन करने का निर्णय लिया है। स्कैनिंग के बाद फाइल वाहन मालिकों को सौंप दी जाएगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया दिल्ली और चंडीगढ़ में ऐसा पहले से किया जा रहा है।