फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unique initiative of Bal Van with hundred trees with the participation of society in Baniyawala

बनियावाला में समाज की सहभागिता से सौ वृक्षों के साथ बाल वन की अनूठी पहल

Tue, 02 Aug 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Unique initiative of Bal Van with hundred trees with the participation of society in Baniyawala
सामाजिक संस्था धाद और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में हरेला महापर्व और घी संग्रांद अभियान के तहत सोमवार को बनियावाला क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पांच पौधे रोपकर बाल वन बनाने की पहल की गई। बाल वन का प्रस्ताव धाद के केंद्रीय सचिव तन्मय मंमगाई ने रखा, जिसे स्कूल के शिक्षकों और लोगों ने सहमति प्रदान की।
विज्ञापन

तन्मय मंमगाई ने बताया कि हरेला 2010 में महाअभियान के तहत ऐसे स्कूलों में बाल वन बनाने का प्रावधान किया गया है। जहां 100 या फिर उससे अधिक वृक्ष लगाने की संभावना है। इसके तहत तीन साल पहले बनियावाला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान के चारों ओर कई पौधे रोपे गए थे। बताया कि पौधों के संरक्षक स्कूल के छात्र होंगे। इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र ने बताया कि छात्र रचनात्मक गतिविधि में हमेशा अग्रणी रहे और हरेला अभियान के तहत बाल वन के संकल्प को भी पूरा करेंगे। बताया कि बाल वन के विकास के लिए लोगों और छात्रों की बाल वन समिति बनाई जाएगी, जो पौधो की देखभाल और संरक्षण करेगी।
विज्ञापन

कुलदीप काला ने कहा कि वह अपने बच्चों के जन्मदिन पर हर वर्ष पौधे लगाते हैं। अपने गांव के पास क्षेत्र के जंगल में 100 से अधिक बांज और फलदार वृक्ष लगाए हैं, जो अब छाया और फल देने लगे हैं। अभिभावक संघ के पूर्व अध्यक्ष सागर ने कहा कि स्कूल की हरियाली धाद की संस्था की पहल पर ही आई थी, अब इसे आगे ले जाना है। पार्षद बीना रतूड़ी ने कहा कि अगर आज एक बच्चा एक पौधा लगाने और उसे बचाने का संकल्प ले, तो बड़ा योगदान होगा। संचालन दयानंद डोभाल ने किया। इस मौके पर गणेश चंद्र उनियाल, आशा डोभाल, अरविंद पाल, साकेत रावत, सुरेंद्र अमोली, महेंद्र रावत, ईशा वर्मा, सचेतना सिंह, वीरेंद्र चंद, हेमंत बिष्ट, वीरेंद्र कुमार, शुभम शर्मा, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed