फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unique identity card will be made for every family in Uttarakhand read more update in hindi

उत्तराखंड: हरियाणा की तरह अब प्रदेश में भी हर परिवार का बनेगा विशिष्ट पहचान पत्र, जानिए क्या है इसके पीछे वजह

Sat, 29 Oct 2022 04:05 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Oct 2022 04:05 PM IST
सार

हरियाणा में परिवार पहचान पत्र योजना शुरू की गई है। जहां हर परिवार को 14 अंकों का विशिष्ट पहचान पत्र जारी किया जा रहा है। हरियाणा की तर्ज पर उत्तराखंड में भी इस योजना का शुरू किए जाने की तैयारी है। इसके लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के साथ ही कुछ अन्य विभागों के अधिकारियों की टीम पिछले महीने हरियाणा का भ्रमण कर चुकी है।

विज्ञापन
Unique identity card will be made for every family in Uttarakhand read more update in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उत्तराखंड के परिवारों तक सीधे पहुंचे इसके लिए उत्तराखंड के सभी परिवारों के अनिवार्य रूप से विशिष्ट पहचान पत्र बनाए जाने की तैयारी है। हरियाणा परिवार पहचान पत्र योजना की तरह परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए अधिकारियों की एक टीम हरियाणा का भ्रमण कर योजना का अध्ययन कर चुकी है।

विज्ञापन


प्रदेश में वर्तमान में 23 लाख परिवार हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही इस संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक के बाद निर्देेश जारी हो जाएगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हरियाणा में परिवार पहचान पत्र योजना शुरू की गई है। जहां हर परिवार को 14 अंकों का विशिष्ट पहचान पत्र जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके माध्यम से यह तय किया जा रहा है कि राज्य के हर निवासी को किसी भी सरकारी योजना का लाभ मिल सके। हरियाणा की तर्ज पर उत्तराखंड में भी इस योजना का शुरू किए जाने की तैयारी है। इसके लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के साथ ही कुछ अन्य विभागों के अधिकारियों की टीम पिछले महीने हरियाणा का भ्रमण कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टास्क फोर्स बनाने के निर्देश
हरियाणा में योजना के अध्ययन के बाद इसे संतोषजनक पाया गया है। मुख्य सचिव एसएस संधु ने हाल ही में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को योजना का रोड मैप तैयार कर संबंधित विभागों को टास्क फोर्स बनाने के निर्देश दिए हैं। योजना में आईटी, नियोजन आदि विभागों को भी शामिल किया गया है। 

ये भी पढ़ें...Haridwar: बिना पासपोर्ट वीजा के रह रही संदिग्ध आतंकी अलीनूर की पत्नी हिरासत में, पुलिस कर सकती है कई खुलासे

परिवार पहचान पत्र के मामले में अधिकारियों की टीम हरियाणा गई थी। पहचान पत्र से संबंधित काम पहले खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को सौंपा गया था, हमारे लिए यह अच्छा टास्क था, लेकिन अब यह काम नियोजन विभाग को दे दिया गया है। - बृजेश कुमार संत, सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed