फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suspected terrorist Ali Noor wife living without a passport visa Police detained case registered Uttarakhand

Haridwar: बिना पासपोर्ट वीजा के रह रही संदिग्ध आतंकी अलीनूर की पत्नी हिरासत में, पुलिस कर सकती है कई खुलासे

Sat, 29 Oct 2022 08:39 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Oct 2022 08:39 PM IST
सार

पिछले दिनों अलीनूर निवासी ढाका बंगलादेश को सहारनपुर से यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया था। अलीनूर का कनेक्शन बंगलादेशी आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश से निकला था। अलीनूर के साथ ही रुड़की के नगला इमरती निवासी मुदस्सिर और सहारनपुर के देवबंद के कामिल सहित आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Suspected terrorist Ali Noor wife living without a passport visa Police detained case registered Uttarakhand
पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

दस अक्तूबर को उत्तर प्रदेश आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) के हत्थे चढ़े बांग्लादेश निवासी आतंकी अलीनूर की पत्नी को भी एलआईयू और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ तीन बच्चे भी रह रहे थे। वह रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर में बिना पासपोर्ट और वीजा के किराये के मकान में रह रही थी। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन


दस अक्तूबर को उत्तर प्रदेश एटीएस ने आठ आतंकी गिरफ्तार किए थे। इनमें अलीनूर निवासी गोपालगंज बांग्लादेश भी गिरफ्तार हुआ था। अलीनूर हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर में रहता था। अलीनूर के साथ रुड़की नगला इमरती निवासी मुदस्सिर, देवबंद के कामिल सहित आठ लोगों के आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश से कनेक्शन सामने आए थे। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात रानीपुर कोतवाली एसएसआई अनुरोध व्यास, एलआईयू के आरक्षी हरीश रावत को सूचना मिली कि बांग्लादेशी महिला दादूपुर गोविंदपुर में रह रही है। एलआईयू और पुलिस की संयुक्त टीम ने दादूपुर पहुंचकर महिला को हिरासत में लिया और कोतवाली लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि रहिमा आतंकी अलीनूर उर्फ जावाद निवासी ग्राम हिरन थाना कोटालीपारा जिला गोपालगंज बांग्लादेश की पत्नी है। पति के साथ 2021 में बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत आई थी। रहिमा दादूरपुर में किराये के मकान में रह रही थी। रानीपुर कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में प्रवेश करने के आरोप में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

तीन बच्चों के साथ रह रही थी महिला 
पिछले दिनों गिरफ्तार हुए अलीनूर के बारे में पत्नी रहिमा को कोई जानकारी नहीं है। पूछताछ में उसने बताया कि पति को पुलिस गिरफ्तार करके ले गई थी लेकिन अब पति कहां है इसके बारे में कुछ नहीं पता है। रहिमा के साथ उसका छह व तीन वर्ष का बेटा और आठ महीने की बेटी भी है। तीनों बच्चों की उम्र सात साल से कम है इसलिए फिलहाल तीनों बच्चे मां के साथ ही हैं। 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: गर्मियों में गैरसैंण की अनदेखी, अब ठंड में सत्र बुला रही सरकार, स्पीकर के बयान के बाद गरमाई सियासत

बांग्लादेशी महिला बिना पासपोर्ट और वीजा के यहां छिपकर रह रही थी। शुक्रवार की रात महिला को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। - स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी सिटी हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed