{"_id":"5bbf5f8cbdec225010761030","slug":"union-minister-shameful-talk-to-swami-sanand-about-his-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वामी सानंद से बात कर चढ़ गया था केंद्रीय मंत्री का पारा, बोले 'ठीक है तुम मर ही जाओ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी सानंद से बात कर चढ़ गया था केंद्रीय मंत्री का पारा, बोले 'ठीक है तुम मर ही जाओ'
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 12 Oct 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
अनशन पर बैठे स्वामी सानंद
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा की खातिर अपनी जान गंवा चुके संत ज्ञान स्वरूप सानंद को मोबाइल फोन पर हुई वार्ता के दौरान एक केंद्रीय मंत्री ने यह तक कहकर फोन काट दिया था कि ठीक है तुम मर जाओ। इस तरह की बात भी अब निकलकर सामने आ रही है लेकिन इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
स्वामी सानंद की हाल ही में एक केंद्रीय मंत्री से मोबाइल फोन पर वार्ता कराई गई थी। महज पांच मिनट तक चली वार्ता में स्वामी सानंद अपनी मांग पूरी न होने पर अडिग थे।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ से बात कर रहे केंद्रीय मंत्री का रवैया भी बेहद निराश करने वाला था। यह बात सामने आ रही है कि जब स्वामी सानंद नहीं माने थे, तब पांच मिनट में ही केंद्रीय मंत्री का पारा चढ़ गया था।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने यह कहकर मोबाइल फोन काट दिया था कि ठीक है अब तुम मर ही जाओ। स्वामी सानंद को थोड़ा अटपटा लगा था, लेकिन इस तरह के शब्द सुनने की शक्ति गंगा रक्षा के लिए पूर्व में किए आंदोलनों से उन्हें मिल चुकी थी।
एम्स में तोड़ा दम
गंगा के लिए विशेष एक्ट पास कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद का आज दोपहर बाद एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश को स्वामी सानंद अपना शरीर दान कर गए हैं।एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने इस बात की पुष्टि की है। डाॅक्टरों के मुताबिक कमजोरी और हार्ट अटैक से स्वामी सानंद का निधन हुआ है। बुधवार को स्वामी सांनद को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।
लगातार कई महीनो से अनशन पर बैठे स्वामी सांनद ने मंगलवार को जल भी त्याग दिया था। स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद 22 जून से गंगा के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर अनशनरत थे।