{"_id":"64075a1624bc7a618403ed95","slug":"union-minister-nitin-gadkari-will-do-chardham-yatra-by-car-to-know-reality-of-road-connectivity-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nitin Gadkari: कार से चारधाम यात्रा करेंगे केंद्रीय मंत्री गडकरी, जानेंगे रोड कनेक्टिविटी की 'हकीकत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nitin Gadkari: कार से चारधाम यात्रा करेंगे केंद्रीय मंत्री गडकरी, जानेंगे रोड कनेक्टिविटी की 'हकीकत'
Wed, 08 Mar 2023 12:10 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 08 Mar 2023 12:10 AM IST
सार
ऋषिकेश में गडकरी से भेंट के दौरान भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट सहित अन्य योजनाओं की गति और गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नितिन गडकरी से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी चारधाम यात्रा कार से करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनसे यह अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। भट्ट ने बताया कि सड़क मार्ग से यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री रोड कनेक्टिविटी की व्यावहारिकता को करीब से देख सकेंगे।
विज्ञापन
Uttarakhand: जन औषधि दिवस पर सीएम धामी की घोषणा, सभी मेडिकल कॉलेजों में खुलेगी कैथ लैब
विज्ञापन
साथ ही अन्य संपर्क मार्गों की ओर भी उनका ध्यान जाएगा। ऋषिकेश में गडकरी से भेंट के दौरान भट्ट ने ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट सहित अन्य योजनाओं की गति और गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से निश्चिततौर पर राज्य मे पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने देहरादून दिल्ली एलिवेटेड रोड के निर्माण में तेजी लाने पर उनका आभार जताया। कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित राष्ट्रीय राजमार्गों में आपदा से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों को सुचारु करने के लिए प्रस्ताव लंबित है, उनको प्राथमिकता में स्वीकृति प्रदान की जाए।