{"_id":"5e4014948ebc3ee61568e80b","slug":"union-minister-narendra-singh-tomar-inaugurate-common-waste-plastic-recycling-plant-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड बनने में स्तंभ बनेगा रि-साइकिलिंग प्लांट: नरेंद्र सिंह तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड बनने में स्तंभ बनेगा रि-साइकिलिंग प्लांट: नरेंद्र सिंह तोमर
Sun, 09 Feb 2020 07:52 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादराबाद(हरिद्वार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादराबाद(हरिद्वार)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 09 Feb 2020 07:52 PM IST
सार
- बहादराबाद में प्लास्टिक रि-साइकिलिंग प्लांट का केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार की मदद से पंचायती राज विभाग की ओर से सिडकुल के पास बनने वाले कॉमन वेस्ट प्लास्टिक रि-साइकिलिंग फैसिलिटी प्लांट का रविवार को पूजा अर्चना के साथ केंद्रीय पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि पंचायत क्षेत्रों में तेजी से विकास और व्यवस्थाओं में सुधार हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान का नारा दिया था जिसका देश के सभी नागरिकों ने समर्थन किया। उत्तराखंड पूरी तरह ओडीएफ हो चुका है। कहा यह प्लांट प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त करने में स्तंभ बनेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड को प्लास्टिक फ्री बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि नया प्लांट प्लास्टिक के कचरे से निजात दिलाने में मदद करेगा। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समग्र प्रयास उत्तराखंड के विकास को लगातार गति प्रदान कर रहे हैं। पंचायती राज विभाग के निदेशक हरिचंद्र सेमवाल ने बताया कि करीब 4 करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्लांट से औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही आसपास के गांव और शहरों से निकलने वाले प्लास्टिक के कचरे को रि-साइकिल कर प्लास बोर्ड बनाया जाएगा। इससे आकर्षक फर्नीचर आदि बनाकर प्लास्टिक का सदुपयोग किया जा सकेगा। इस प्लांट को पीपीपी मोड़ पर चलाने की योजना है।
विज्ञापन
इस प्लांट से प्लास्टिक लाकर यहां बेचने और कचरा चुनने वालों को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस दौरान पंचायत मंत्री अरविंद पांडे, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिलाधिकारी पी रविशंकर, सीडीओ विनीत तोमर, जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।