फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Minister Giriraj Singh told China will not challenge india in world trade war

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'वर्ल्ड ट्रेड वॉर में भारत का मुकाबला नहीं कर पाएगा चीन'

Sun, 29 Sep 2019 10:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार/रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार/रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Sep 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Giriraj Singh told China will not challenge india in world trade war
केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के साथ जम्मू कश्मीर विवाद के लिए जवाहर लाल नेहरू जिम्मेदार हैं। इतने सालों बाद कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 हटना तो पहला पड़ाव है। देश को पूरी आजादी उस दिन मिलेगी, जब पीओके हमारा होगा। इसके लिए सरकार जल्द ही और भी बड़े कदम उठाएगी। वहीं उन्होंने दावा किया कि वर्ल्ड ट्रेड वॉर में अब चीन भी भारत का मुकाबला नहीं कर पाएगा।  

विज्ञापन


उन्होंने हरिद्वार में कहा कि देशभर में सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले पशु जल्द ही बेरोजगार युवकों के रोजगार का सहारा बनेंगे। सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। गायों के कृत्रिम गर्भाधान की तकनीक लागू कर केवल बछिया पैदा कराने का प्रयास है।
विज्ञापन


वर्ष 2025 तक शत प्रतिशत पशुओं तक कृत्रिम गर्भाधान की विधि को पहुंचा दिया जाएगा। वह शनिवार को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जनता से संवाद कार्यक्रम में भाग लेने हरिद्वार पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उन्होंने कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात की। साथ ही उन्हें मोदी सरकार की चार महीने की उपलब्धियां बताईं और देश की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। 

आबादी बढ़ने से समस्याएं बढ़ रही

इस दौरान अमर उजाला से वार्ता में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में भारत माता का सबसे बड़ा रक्षक पुत्र देश को मिला है। उन्होंने जनसंख्या वृद्धि को देश की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि आबादी बढ़ने से समस्याएं बढ़ रही हैं।

अन्य शहरों की तरह हरिद्वार भी ‘आबादी के बम’ पर बैठा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही वह जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर मेरठ से दिल्ली तक पदयात्रा करेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में बेसहारा पशुओं के कल्याण के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। 

सरकार इस तकनीक पर काम कर रही है, जिससे कृत्रिम गर्भाधान के चलते केवल बछिया ही पैदा होंगी। गाय भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए शत प्रतिशत गायों तक कृत्रिम गर्भाधान की विधि पहुंचाएंगे।

मोदी सरकार को हर मोर्चे पर सफल बताया

उन्होंने बताया कि ऋषिकेश स्थित पशुलोक में कृत्रिम गर्भाधान के लिए प्रयुक्त होने वाला वीर्य बनाया जा रहा है। इस समय इसका एक डोज करीब 1200 का पड़ता है, लेकिन इसे देश के अन्य हिस्सों में भी तैयार किया जाएगा और जल्दी ही यह मात्र 200 रुपये में उपलब्ध होगा। स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कैबिनेट मंत्री को आशीर्वाद दिया और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली को सराहा। 

इससे पहले डामकोठी पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने मोदी सरकार को हर मोर्चे पर सफल बताया और दावा किया कि मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन तक लेकर जाएगी। वहीं, हरिद्वार पहुंचने पर दायित्वधारी डॉ. विनोद आर्य, जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, महामंत्री विकास तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, प्रांतीय नेत्री अन्नु कक्कड़, संजय सहगल, रोहित साहू, राजीव भट्ट, विनोद चौहान, चंद्रकांत पांडे, अजीत कुमार सहित अनेक नेताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed