फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Information and Broadcasting Minister Driver dies of heart attack in mussoorie

परिवार संग मसूरी घूमने आए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत

Mon, 24 Feb 2020 07:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 Feb 2020 07:12 PM IST
सार

  • मसूरी से लौटते समय बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक की आशंका
  • घबराहट और उल्टी होने पर भर्ती कराया था अस्पताल

विज्ञापन
Union Information and Broadcasting Minister Driver dies of heart attack in mussoorie
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी से लौटते समय केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के कार चालक कपिल देव की तबीयत बिगड़ने पर मैक्स में अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डीएम की अनुमति के बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

विज्ञापन


नई दिल्ली के आरकेपुरम निवासी कपिल देव अपनी पत्नी और साथी कर्मचारियों के साथ 20 फरवरी को मसूरी और धनोल्टी घूमने आए थे। रविवार शाम पांच बजे सभी लोग धनोल्टी से दिल्ली के लिए रवाना हुए। रास्ते में कपिल देव को उल्टी और घबराहट हुई। पत्नी ने कपिल देव को स्वास पंपिंग भी दिया।
विज्ञापन


हालात में सुधार न होने पर कपिल देव को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। नई दिल्ली के हरी विहार ककरौला और वजीर सिंह निवासी आरके पुरम ने बताया कि कपिल देव केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कार ड्राईवर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपुर थाना प्रभारी अशोक राठौड़ ने बताया कि मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। परिजनों ने स्वाभाविक मौत के चलते पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया था। ऐसे में जिलाधिकारी की अनुमति के बाद सोमवार को कपिल देव का पार्थिव शरीर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed