फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Budget 2020: Uttarakhand 10 lakh farmers Will affect after big Announcement

Budget 2020: निर्मला के बजट से बड़ी सौगात, उत्तराखंड के 10 लाख किसानों को होगा फायदा

Sat, 01 Feb 2020 12:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 01 Feb 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
Union Budget 2020: Uttarakhand 10 lakh farmers Will affect after big Announcement
बजट किसान - फोटो : फाइल फोटो
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। बजट में किसानों के लिए 'किसान रेल योजना' शुरू करने का प्रावधान किया गया है। इससे किसान जल्दी खराब होने वाली चीजों को सही समय पर मार्केट तक पहुंचा सकेंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

नागर विमानन मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मार्गों पर कृषि उड़ान की शुरुआत करेगा। वहीं, साल 2020 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे उत्तराखंड के भी करीब दस लाख किसानों को फायदा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कृषि मत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट उत्तराखंड के किसानों के लिए बेहद फायदेमंद होगा। बजट में खेती-किसानी पर खास फोकस किया गया है। इससे किसानों की आमदनी में भी इजाफा होगा। 

ये भी हुए फैसले

-15 लाख किसानों को ग्रिड कनेक्टेड पंपसेट से जोड़ा जाएगा।
-अगर बंजर जमीन है तो सोलर पावर जेनरेशन यूनिट लगा सकते हैं, उसे ग्रिड को बेच भी सकते हैं।
-11 करोड़ किसानों के लिए फसल बीमा योजना की शुरूआत होगी। 
-पीएम कुसुम योजना के तहत 20 लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे।
-खेती, मछली पालन पर जोर, कृषि को प्रतिस्पर्धात्मक बनाया जाएगा उनके लिए उन्नति लाई जाएगी।
-पानी की कमी से संबंधित कमी देश भर में गंभीर विषय 100 जिले इससे प्रभावित। इनके लिए जरूरी उपाय किए जाएंगे।
-महिलाओं के लिए धन लक्ष्मी योजना शुरू की जाएगी।
-जल्दी खराब होने वाली वस्तुएं जैसे कि दूध मांस मछली के लिए रेल चलाई जाएगी।
-कृषि विमान सेवा नागर विमानन मंत्रालय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रूटों पर शुरू करेगा। 
-इंटिग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम,  संचयित इलाकों में नैचुरल फार्मिंग,  जैविक खेती के लिए पोर्टल सुविधा मिलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed