फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uniform Civil Code expert committee Tenure extended by four months After the approval of CM Uttarakhand news

Uniform Civil Code: विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल चार महीने बढ़ा, सीएम की मंजूरी के बाद गृह विभाग का आदेश जारी

Wed, 10 May 2023 09:38 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 10 May 2023 09:38 AM IST
सार

समिति को 27 मई 2023 तक अपनी रिपोर्ट देनी थी, लेकिन अभी 75 फीसदी ड्राफ्ट ही तैयार हो पाया है। अपर सचिव (गृह) निवेदिता कुकरेती ने समिति का कार्यकाल फिर बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। समिति के वर्तमान कार्यों की प्रगति, विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सुझावों के विश्लेषण के तहत समिति का कार्यकाल चार महीने के लिए बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
Uniform Civil Code expert committee Tenure extended by four months After the approval of CM Uttarakhand news
विशेष समिति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट तैयार कर रही विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल चार महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। समिति का कार्यकाल 27 मई को समाप्त हो रहा था। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। शासन ने विस्तार देने के साथ ही समिति से शीघ्र सिफारिश उपलब्ध कराने की अपेक्षा की है।

विज्ञापन

सीएम के निर्देश पर प्रदेश में समान नागरिक संहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। 27 मई 2022 को गठित इस समिति को छह महीने में ड्राफ्ट तैयार कर रिपोर्ट सरकार को देनी थी।

विज्ञापन


सिफारिशें मुख्यमंत्री को उपलब्ध कराएगी
फिर 28 नवंबर 2022 को समिति का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया। इस हिसाब से समिति को 27 मई 2023 तक अपनी रिपोर्ट देनी थी, लेकिन अभी 75 फीसदी ड्राफ्ट ही तैयार हो पाया है। अपर सचिव (गृह) निवेदिता कुकरेती ने समिति का कार्यकाल फिर बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके मुताबिक, विशेषज्ञ समिति के वर्तमान कार्यों की प्रगति, विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सुझावों के विश्लेषण के तहत समिति का कार्यकाल चार महीने के लिए बढ़ाया गया है। आदेश में कहा गया है कि समिति यशाशीघ्र अपनी सिफारिशें मुख्यमंत्री को उपलब्ध करा देगी।

ये भी पढ़ें...Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन पर अब 24 घंटे कर सकेंगे शिकायत, लिखने के साथ रिकॉर्ड कर भेजने की भी सुविधा

30 जून तक समिति दे सकती है रिपोर्ट

शासन ने विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल बेशक चार महीने के लिए बढ़ाया है, लेकिन संभावना है कि वह आगामी 30 जून तक यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार कर मुख्यमंत्री को सौंप देगी। मुख्यमंत्री भी यह अपेक्षा कर रहे हैं कि उन्हें समिति की ड्राफ्ट रिपोर्ट इस तिथि तक मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed