{"_id":"625a94676479e672892df4e7","slug":"uniform-civil-code-cm-pushkar-singh-dhami-entrusted-responsibility-to-home-department-for-drafting-ucc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूनिफॉर्म सिविल कोड: गृह विभाग बनाएगा प्रारूप, पढ़िए हरीश धामी के सीट छोड़ने के बयान पर दिल्ली में मौजूद सीएम ने क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिफॉर्म सिविल कोड: गृह विभाग बनाएगा प्रारूप, पढ़िए हरीश धामी के सीट छोड़ने के बयान पर दिल्ली में मौजूद सीएम ने क्या कहा?
Sat, 16 Apr 2022 04:06 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 16 Apr 2022 04:06 PM IST
सार
समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर सीएम धामी तेजी से कार्य कर रहे हैं। वहीं इस बीच दिल्ली में मौजूद सीएम ने कांग्रेस विधायक हरीश धामी के उनके लिए सीट छोड़ने वाले बयान को लेकर अपनी बात कही है।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने की घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए गृह विभाग को नोडल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अब गृह विभाग के माध्यम से समान नागरिक संहिता का प्रारूप तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा की थी। दूसरी बार सत्ता में आने के बाद पहली कैबिनेट में सरकार ने समान नागरिक संहिता के लिए समिति बनाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरीश धामी के बयान पर सीएम की प्रतिक्रिया
दिल्ली में मौजूद सीएम धामी ने कांग्रेस विधायक हरीश धामी के बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं हरीश धामी (कांग्रेस विधायक जिन्होंने अपनी विधानसभा सीट छोड़ने के लिए कहा) का आभारी हूं, हमारे अपने लोगों ने भी अपनी विधानसभा सीटों को छोड़ने की पेशकश की है लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान द्वारा लिया जाएगा।