फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unified Pension Schemewill be implemented in Uttarakhand from April 1, notification issued

Unified Pension Scheme: उत्तराखंड में एक अप्रैल से लागू होगी यूपीएस, अधिसूचना जारी, कर्मचारियों ने जताया विरोध

Tue, 18 Mar 2025 11:06 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Mar 2025 11:06 PM IST
सार

पिछले दिनों धामी कैबिनेट ने राज्य में केंद्र की भांति यूपीएस एक अप्रैल से लागू करने का निर्णय लिया था। मंगलवार को सचिव वित्त डॉ. वी षणमुगम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। राज्य में एक अप्रैल से यूपीएस लागू हो जाएगी।

विज्ञापन
Unified Pension Schemewill be implemented in Uttarakhand from April 1, notification issued
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

प्रदेश में एक अप्रैल से यूनिफाइड पेंशन योजना (यूपीएस) लागू होगी। मंगलवार को शासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। उधर, कर्मचारी संगठनों ने इसका विरोध जताते हुए छलावा करार दिया है।

विज्ञापन


पिछले दिनों धामी कैबिनेट ने राज्य में केंद्र की भांति यूपीएस एक अप्रैल से लागू करने का निर्णय लिया था। मंगलवार को सचिव वित्त डॉ. वी षणमुगम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। राज्य में एक अप्रैल से यूपीएस लागू हो जाएगी। यह पेंशन योजना पूर्ण रूप से वैकल्पिक है। कर्मचारी अपनी इच्छा के हिसाब से नई पेंशन योजना या यूनिफाइड पेंशन योजना में से किसी एक का चयन कर सकते हैं। इसके साथ ही राज्य में कर्मचारियों के लिए तीन पेंशन योजनाएं हो गई है। पुरानी पेंशन योजना के साथ ही अब राज्य में नई पेंशन योजना और यूनिफाइड पेंशन योजना के कर्मचारी भी होंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand: सरकारी माध्यमिक विद्यालयों की प्रवक्ता भर्ती में स्क्रीनिंग खत्म, अब विषयवार होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी संगठनों ने बताया छलावा, काला दिवस मनाएंगे
कर्मचारी संगठनों ने यूपीएस को छलावा करार दिया है। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) ने एक अप्रैल को काला दिवस मनाने का ऐलान किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि एक अप्रैल को सभी शिक्षक, कर्मचारी काला दिवस मनाएंगे। एक मई को मजदूर दिवस पर देश की राजधानी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली होने तक देश व प्रदेश में उनका आंदोलन जारी रहेगा।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने भी एक अप्रैल से यूपीएस लागू करने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के नई पेंशन योजना (एनपीएस) से आच्छादित कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन (ओपीएस) दोबारा लागू करने की मांग करते आ रहे हैं। सरकार ने राज्यकर्मियों के साथ दोबारा छलावा करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने के बजाए एक और पेंशन योजना यूपीएस की अधिसूचना जारी कर दी है, जो कि सरासर अन्याय है। परिषद के प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि परिषद इस एकीकृत पेंशन योजना का घोर विरोध करती है। क्योंकि यह राज्य कार्मिकों के हित में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed