फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Screening ends in lecturer recruitment now exam will be subject wise

Uttarakhand: सरकारी माध्यमिक विद्यालयों की प्रवक्ता भर्ती में स्क्रीनिंग खत्म, अब विषयवार होगी परीक्षा

Tue, 18 Mar 2025 09:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Mar 2025 09:48 PM IST
सार

Uttarakhand News: शासन ने प्रवक्ता संवर्ग सेवा नियमावली में संशोधन की अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग विषयवार लिखित परीक्षा आयोजित कराएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News Screening ends in lecturer recruitment now exam will be subject wise
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

प्रदेश के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के लिए होने वाली प्रवक्ताओं की सीधी भर्ती में स्क्रीनिंग परीक्षा को समाप्त कर दिया गया है। अब विषयवार परीक्षा के आधार पर भर्ती होगी। शासन ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) सेवा नियमावली में संशोधन करते हुए इसकी अधिसूचना जारी की है। वहीं, प्रवक्ता कला के लिए बीएड को अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन


शासन ने प्रवक्ता संवर्ग सेवा नियमावली में संशोधन की अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग विषयवार लिखित परीक्षा आयोजित कराएगा। जो लिखित परीक्षा में हर अभ्यर्थी के प्राप्त अंकों के आधार पर विषयवार सूची तैयार करेगा। परीक्षा में यदि दो या इससे अधिक अभ्यर्थी बराबर अंक प्राप्त करें तो आयु में ज्येष्ठ अभ्यर्थी का नाम सूची में ऊपर रखा जाएगा।
विज्ञापन


यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों की आयु भी समान हो तो अंग्रेजी वर्णमाला के बढ़ते क्रम में उनके नाम रखे जाएंगे। सूची में नामों की संख्या खाली पदों से अधिक होगी। आयोग इस सूची को नियुक्ति प्राधिकारी को भेजेगा। वहीं, प्रवक्ता कला, सामान्य एवं महिला शाखा में चित्रकला, ड्राइंग डिजाइन, प्राविधिक कला, पेंटिंग में स्नातकोत्तर उपाधि व राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से शिक्षा शास्त्र में बीएड को अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: मसूरी में स्कूल के स्वीमिंग पुल में डूबकर छात्र की मौत से उठे सवाल, बाल आयोग ने दिए जांच के आदेश

613 पदों के लिए 27 अप्रैल को होने वाली स्क्रीनिंग परीक्षा होगी रद्द
शिक्षा विभाग में प्रवक्ताओं के 613 पदों को भरे जाने के लिए 27 अप्रैल 2025 को होने वाली स्क्रीनिंग की परीक्षा रद्द होगी। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने अपर मुख्य सचिव कार्मिक को लिखे पत्र में कहा, प्रवक्ता सेवा नियमावली में बदलाव किया गया है। प्रस्तावित परीक्षा बदली हुई प्रक्रिया के अनुसार कराए जाने के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार को निर्देशित करें।

मिलेंगे विषय के जानकार शिक्षक
प्रवक्ता भर्ती में स्क्रीनिंग परीक्षा का पिछले काफी समय से यह कहते हुए विरोध किया जा रहा था कि इससे विषय के जानकार शिक्षक नहीं मिल पा रहे हैं। इस व्यवस्था को समाप्त कर विषयवार लिखित परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed