Uttarakhand News: पांच वर्षों में पांच हिमालयी राज्यों में 5 % से अधिक रही बेरोजगारी दर, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड राज्य में 2017-18 से 2021-22 बेरोजगारी दर 6.9 प्रतिशत से लेकर 2018-19 में अधिकतम 8.9 प्रतिशत रही। 2021-22 बेरोजगारी 7.8 प्रतिशत आंकी गई। 2022-23 में बेरोजगारी दर के आंकड़े में गिरावट दर्ज हुई।
विस्तार
उत्तराखंड और हिमाचल समेत कई हिमालयी राज्यों के सामने बेरोजगारी एक बड़ी चुनौती है। पिछले पांच वर्ष में उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर राज्यों में बेरोजगारी की दर पांच फीसदी से अधिक रही। 2022-23 उत्तराखंड की बेरोजगारी दर में कुछ कमी आई है।
केंद्र सरकार के नेशनल सैंपल सर्वे आर्गेनाइजेशन(एनएसएसओ) के जारी बेरोजगारी दर के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड राज्य में 2017-18 से 2021-22 बेरोजगारी दर 6.9 प्रतिशत से लेकर 2018-19 में अधिकतम 8.9 प्रतिशत रही। 2021-22 बेरोजगारी 7.8 प्रतिशत आंकी गई।
2022-23 में बेरोजगारी दर के आंकड़े में गिरावट दर्ज हुई। बेरोजगारी पर हर महीने ऑनलाइन ब्योरा देने वाली सेंटर फॉर मानिटरिंग इंडियन इकानामी(सीएमआईई) की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2023 में उत्तराखंड की बेरोजगारी की दर 2.2 प्रतिशत और फरवरी में 2.3 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि सीएमआईई ने फरवरी 23 में हिमाचल प्रदेश में 13.9 व जम्मू और कश्मीर में 17.1 फीसदी बेरोजगारी दर दर्शाई है।
पांच साल में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में बेरोजगारी
उत्तराखंड राज्य में 2017-18 से 2021-22 बेरोजगारी दर 6.9 % सेलेकर 2018-19 में अधिकतम 8.9 % रही। 2021-22 बेरोजगारी 7.8 आंकी गई। 2022-23 में बेरोजागरी दर के आंकजड़े में गिरावट दर्ज हुई। बेरोजगारी पर हर महीने ऑनलाइन ब्योरा देने वाली सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकानाम की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2023 में उत्तराखंड की बेरोजगारी दर 2.30ज्ञ और फरवरी में 2.30 दर्ज की गई। जबकि सीएमआईई ने फरवरी 23 में हिमाचल प्रदेश में 13.9 और जम्मू और कश्मीर में 17.1 फीसदी बेरोजगारी दर दर्शाई है।
ये भी पढ़ें...Dehradun: उद्योगों को अब नक्शा पास कराने की नहीं जरूरत, आसान हुई प्रक्रिया, इस तरह से भी कर सकते हैं आवेदन
2022-23 उत्तराखंड में बेरोजगारी दर की स्थिति
माह बेरोजगारी दर
जनवरी 2.2
फरवरी 2.3
स्रोतः सीएमआईई