फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unemployment allowance will not give to 7.69 Registered Unemployed youth in uttarakhand

उत्तराखंड: 7.69 लाख पंजीकृत बेरोजगार युवाओं के लिए बुरी खबर, सरकार नहीं देगी ये सुविधा

Wed, 04 Mar 2020 04:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Mar 2020 04:57 PM IST
सार

  • विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान सदन में प्रदेश सरकार ने दी जानकारी

विज्ञापन
Unemployment allowance will not give to 7.69 Registered Unemployed youth in uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बेरोजगारी की गंभीर समस्या का सामना कर रहे उत्तराखंड में दिसंबर 2019 तक सात लाख 69 हजार 77 शिक्षित बेरोजगार पंजीकृत हैं। करीब तीन साल के दौरान प्रदेश सरकार ने रोजगार मेलों के माध्यम 15136 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया। सरकार ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगार भत्ता देने का कोई विचार नहीं है।

विज्ञापन


यह लिखित जवाब श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने बजट सत्र के दौरान निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार के प्रश्न के उत्तर में दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत दिसंबर 2017 से आज की तिथि तक 22630 युवाओं को 69 विभिन्न पाठयक्रमों में प्रशिक्षित किया गया। इनमें से 9699 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।

विज्ञापन

पंजीकृत बेरोजगारों का जिलावार ब्योरा

- कुमाऊं में 330,493 पंजीकृत बेरोजगार
अल्मोड़ा 61526, नैनीताल 90119, पिथौरागढ़ 49710, यूएसनगर 77916, बागेश्वर 27787, चंपावत 23435
- गढ़वाल में 438584 पंजीकृत बेरोजगार
देहरादून 107264, टिहरी 79553, उत्तरकाशी 46798, हरिद्वार 82016, पौड़ी 60741, चमोली 40312, रुद्रप्रयाग 21900
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed