{"_id":"578567044f1c1b1b4313da3f","slug":"unemployed-youth-not-coming-to-employment-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले से बेरोजगार ही बना रहे बेरूखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले से बेरोजगार ही बना रहे बेरूखी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 13 Jul 2016 03:24 AM IST
विज्ञापन
नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून जनपद में करीब डेढ़ लाख से अधिक पंजीकृत बेरोजगार हैं। इन बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग समय-समय पर अपने स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन करता है। पर बेरोजगारों की बेरुखी के चलते इन मेलों में साक्षात्कार के लिए काफी कम युवक पहुंचते हैं। यही वजह है कि कई बार विभाग के अधिकारी मेले में आने वाली कंपनियों का दौरा रद्द कर देते हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग के अधिकारियों का शुरू से प्रयास रहा है कि वह बेरोजगारों को रोजगार दिला सके। वह अपने स्तर पर सभी सेक्टर के कुछ कंपनियों से बातचीत कर रोजगार मेले का आयोजन करते हैं। ताकि मेले में बेरोजगार युवकों को नौकरी मिल जाए। पर युवक इन रोजगार मेलों की ओर रुख ही नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
चार रोजगार मेले में पहुंचे 724 बेरोजगार
इस साल अब तक करीब चार मेले आयोजित किए गए। जिसमें कुल 724 बेरोजगार साक्षात्कार के लिए पहुंचे। इनमें से 72 को रोजगार भी मिला। इसके अलावा इसी माह एक और मेले का आयोजन पांच जुलाई को किया गया था। जिसमें दो कंपनियों को आना था पर विभाग ने कंपनियों को आने से मना कर दिया। हालांकि एक कंपनी आयी थी जिसमें 70 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पहुंचे थे। इनमें से कितने लोगों को रोजगार मिला यह जानकारी अभी कंपनी ने नहीं दी है।
विज्ञापन
इनका है कहना
हमारा प्रयास रहता है कि सभी सेक्टर की कंपनियों से बातचीत कर रोजगार मेले में बुलाया जाए। जो कंपनियां अब तक आई हैं वह बेरोजगारों को ठीक पैकेज दे रही है। इस तरह के मेले में अधिक से अधिक युवाओं को आना चाहिए।
-अजय सिंह, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी