{"_id":"6a78e97486df50cf500d45f9","slug":"unemployed-nursing-professionals-warn-of-intensifying-their-agitation-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1038739-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नर्सिंग बेरोजगारों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नर्सिंग बेरोजगारों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
विज्ञापन
नर्सिंग बेरोजगारों ने अपनी मांगें पूरी न होने पर अब आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। रविवार को एकता विहार स्थित धरना स्थल पर हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है।
नर्सिंग एकता मंच की ओर से वर्षवार भर्ती की मांग के लिए 248 दिनों से धरना जारी है। कई दौर की वार्ता के बाद भी जब बात नहीं बनी तो एक बार फिर से नर्सिंग बेरोजगारों ने आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दे दी।
पदाधिकारियों ने कहा कि 5 दिसंबर 2025 से नर्सिंग कर्मी अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। अब तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि सरकार के मौजूदा निर्णयों से योग्य और प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों का भविष्य खराब हो रहा है। सरकार को अनुभवी नर्सिंग कर्मियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों पर सकारात्मक और न्यायपूर्ण निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो नर्सिंग एकता मंच बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा। इस दौरान नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर, राजेंद्र प्रसाद कुकरेती, प्रवेश रावत, मुकेश रमोला, पवन, अजीत भंडारी, भारती और हंसी मेहरा आदि मौजूद रहे।