फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Under the Jal Jeevan Mission, the construction work is

Dehradun News: जल संस्थान और ग्रामीणों के बीच बैठक रही बेनतीजा

Tue, 22 Aug 2023 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Under the Jal Jeevan Mission, the construction work is
नहीं सुलझ पाया पानी की टंकी बनाने के लिए आवंटित जमीन का मामला
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अधिकारियों को जमीन देने से किया इंकार



जल जीवन मिशन के तहत ग्राम माजरी में बनने वाली पानी की टंकी के लिए आवंटित जमीन पर ग्रामीणों के मालिकाना हक के दावे को लेकर निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। मामले को सुलझाने के लिए जल संस्थान के अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच सोमवार को हुई बैठक भी बेनतीजा रही। ग्रामीणों ने अधिकारियोें को जमीन देने से साफ इंकार कर दिया।

जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत माजरी में बनने वाली पानी की टंकी के लिए मई के महीने में तत्कालीन क्षेत्रीय पटवारी ने ग्राम माजरी के भूमि खसरा संख्या 220 को योजना के लिए उपयुक्त बताते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए अग्रसर कर दिया था। जमीन आवंटित हो जाने के बाद जून के महीने में हरबर्टपुर जल संस्थान के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कब्जा लेने का प्रयास किया तो भूमि पर काबिज ग्रामीणों ने उनका विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि जमीन उनकी पुश्तैनी है और वह जल संस्थान को कब्जा नहीं देंगे।
विज्ञापन




इस संबंध में जल संस्थान के सहायक अभियंता ने उप जिलाधिकारी को पत्र देकर जमीन के मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। जिस पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को क्षेत्रीय पटवारी व जल संस्थान के अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने आवश्यक जांच पड़ताल के साथ ग्रामीणों के साथ बैठक की। लेकिन ग्रामीण अपने दावे पर अड़े रहे। कई घंटों तक चली बैठक के बाद पटवारी व अधिकारी वापस लौट गए। इस दौरान ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि नवाब अली, इसरार अहमद, यासीन, रविंद्र कुमार, इकराम, नितेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








राजस्व अभिलेखों की जांच कराई जा रही है। भूमि सरकारी है या निजी, इसकी जांच करके आवश्यक कदम उठाया जाएगा।



- विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed