फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Under the health awareness program, a workshop was

Dehradun News: कृष्णा और मोनिका के सिर सजा उमा अन्नपूर्णा खिताब

Mon, 24 Jun 2024 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Under the health awareness program, a workshop was
Iमिलेट्स का जायका सेहत का फायदा विषय पर आयोजित हुई कार्यशालाI
विज्ञापन




उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत मिलेट्स का जायका सेहत का फायदा विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान मीठा और नमकीन दो भागों में प्रतियोगिता हुई। इसमें 40 महिलाओं ने भाग लिया। मीठा वर्ग में कृष्णा जयसवाल और नमकीन वर्ग में मोनिका को उमा शेफ कैप पहनाकर उमा अन्नपूर्णा का खिताब दिया गया।



रविवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, डीआईजी पी रेनुका देवी, बीएफआईटी के चेयरमैन जेएस अरोरा, राजेंद्र कौर अरोरा, इंद्राणी पांधी, एसोसिएशन की अध्यक्ष साधना शर्मा और सचिव नीलिमा गर्ग ने किया। डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि जैसे-जैसे मोटे अनाज की मांग बढ़ेगी, उसी अनुरूप किसानों की आय भी बढ़ेगी। मनोवैज्ञानिक डॉ. श्रवी अमर अत्री ने कहा कि भोजन खुश हार्मोन जारी करने और अच्छा महसूस कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डीआईजी पी रेनुका देवी ने कहा, मोटा अनाज जिसे हमने अपने खान-पान से दूर कर दिया था, उसकी विशेषता का ज्ञान हमें तब हुआ जब पूरे विश्व ने वर्ष 2023 को मिलेट्स इयर के रूप में मनाया।
विज्ञापन




साधना शर्मा ने कहा, युवा पीढ़ी व बच्चों पर बढ़ती पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव का परिणाम है कि वे अपने परंपरागत खानपान से दूर होकर विदेशी व फास्टफूड के दीवाने हो रहे हैं, जिसका दुष्प्रभाव उनकी सेहत पर पड़ रहा है। इस दौरान जौ व रागी की इडली, ज्वार का पिज्जा व केक, मंडुवा सैंडविच, बाजरे का हलवा, झिंगोरा पुडिंग, सत्तू कबाब आदि व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में नमकीन वर्ग में अर्चना सिंघल दूसरे और अनिता गुप्ता तीसरे स्थान पर रही। मीठा वर्ग में मधु गुप्ता ने दूसरा और स्वाति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed