{"_id":"585e9fd64f1c1b1864e3cf88","slug":"under-17-kabaddi-semifinal-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-17 कबड्डी: दून, नैनीताल, यूएस नगर और हरिद्वार सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-17 कबड्डी: दून, नैनीताल, यूएस नगर और हरिद्वार सेमीफाइनल में
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 24 Dec 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलो इंडिया योजना के तहत उत्तराखंड युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-17 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में नैनीताल, यूएस नगर, देहरादून और हरिद्वार ने अंतिम चार में जगह बनाई। रविवार को पहला सेमीफाइनल मैच देहरादून व नैनीताल और दूसरा मैच यूएस नगर और हरिद्वार के बीच खेला जाएगा।
राज्य स्तरीय खेलकूद प्रयियोगिता में शनिवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में बाक्सिंग और पवेलियन ग्राउंड में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। लीग कम नॉक आउट आधार पर खेली गई कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग मेे नैनीताल ने चंपावत को सात, यूएस नगर ने अल्मोड़ा को 28, देहरादून ने चमोली को 27, हरिद्वार ने टिहरी को चार, नैनीताल ने पिथौरागढ़ को 24 और देहरादून ने रुद्रप्रयाग को 19 अंक से हराया।
बालिका वर्ग में उत्तरकाशी ने हरिद्वार, यूएस नगर ने चमोली, चंपावत ने रुद्रप्रयाग, नैनीताल ने अल्मोड़ा, टिहरी ने चमोली, चंपावत ने हरिद्वार, यूएस नगर ने नैनीताल, चंपावत ने देहरादून, टिहरी ने अल्मोड़ा को हरया। शेष मुकाबले आज होंगे। वहीं बाक्सिंग के अंडर-17 बालिका वर्ग के 60 किग्रा में पिथौरागढ़ की नेहा, नैनीताल की लक्की राणा ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
अंडर-17 बालक वर्ग के 49 किग्रा भारवर्ग में यूएस नगर के गौरव सिंह, नैनीताल के नीरज जोशी, रुद्रप्रयाग के सावन शर्मा, 56 किग्रा में देहरादून के विनय चंद्र, नैनीताल के अमित बिष्ट और हरिद्वार के अंशुल, 60 किग्रा में पिथौरागढ़ के अनूप रौथाण, नैनीताल के गौरव सिंह, हरिद्वार के अनिल चौधरी, चंपावत के प्रकाश सिंह विजेता रहे।