फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uncontrolled container crushed two youths riding a scooter

Dehradun Accident: तेज रफ्तार कंटेनर स्कूटर सवार युवकों को घसीटता हुआ ले गया, भीषण हादसे ने ली दो जिंदगियां

Thu, 22 Dec 2022 03:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 22 Dec 2022 03:45 PM IST
सार

देर रात अमनिंदर सिंह (32) और कमलजीत सिंह (38) विकासनगर से स्कूटर पर सवार होकर शिमला बाईपास मार्ग से पांवटा साहिब जा रहे थे। इस दौरान मटक माजरी क्षेत्र में सामने से आ रहे एक कंटेनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटर कंटेनर के सामने लगी लोहे की ग्रिल में फंस गया।

विज्ञापन
uncontrolled container crushed two youths riding a scooter
हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मटक माजरी क्षेत्र में शिमला बाईपास पर स्कूटर पर सवार दो युवकों को कंटेनर ने कुचल दिया। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटर के परखच्चे उड़ गए। कंटेनर स्कूटर को करीब 20 फीट तक घसीटते हुए ले गया और सुरक्षा दीवार पर लटककर रुक गया। वहीं, स्कूटर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात अमनिंदर सिंह (32) और कमलजीत सिंह (38) विकासनगर से स्कूटर पर सवार होकर शिमला बाईपास मार्ग से पांवटा साहिब जा रहे थे। इस दौरान मटक माजरी क्षेत्र में सामने से आ रहे एक कंटेनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटर कंटेनर के सामने लगी लोहे की ग्रिल में फंस गया।
विज्ञापन


अनियंत्रित कंटेनर स्कूटर सहित दोनों युवकों को करीब बीस फीट तक घसीटते हुए ले गया और सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पर लटक गया। इस दौरान स्कूटर खाई में गिर गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कुल्हाल पुलिस ने दोनों घायलों को विकासनगर के उप जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुल्हाल चौकी प्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया कि मृतक युवक पांवटा साहिब की शिवा कॉलोनी के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case:  नार्को टेस्ट कराने से पलटे आरोपी, अब तीन जनवरी को होगी सुनवाई, जानें आज की ये खास बातें


वह विकासनगर के बाबूगढ़ चुंगी में पिज्जा रेस्टोरेंट चलाते थे। उन्होंने बताया कि रात के समय दुकान बंद कर दोनों अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed