फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unbridled rhetoric is the result of the fight for supremacy: BJP

वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है अनर्गल बयानबाजी : भाजपा

Thu, 20 Nov 2025 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
Unbridled rhetoric is the result of the fight for supremacy: BJP
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस नेताओं की कारतूस, जहर जैसी बयानबाजी को उनके बीच वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा बताया है। विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने कटाक्ष किया कि समय पूर्व लिए जाने वाले निर्णयों और चुनावी नियुक्तियों के बाद ऐसा ही होता है। आगे जब यह लड़ाई चरम पर पहुंचेगी तो कांग्रेस पार्टी का संभलना भी मुश्किल होगा। प्रदेशवासियों का विश्वास हासिल करना तो असंभव है।


चमोली ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की ओर से इस्तेमाल की जाने वाले शब्दावलियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा, कोई किसी को फ्यूज कारतूस बताता है कोई कारतूस के खोखों से भी काम लेने का दावा करता है। कोई कार्यकर्ताओं से जहर निकलने और कोई राजनीतिक ब्लैकमेलरों से बचने की बात कहता है। फिलहाल ये सब कांग्रेस में नए सिरे से शुरू हुई वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है। जो पार्टी खुद को नहीं संभाल सकती है, उसके प्रदेश संभालने के दावों पर कौन यकीन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed