फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ultrasound testing will be resumed in Sahia after one month

Dehradun News: एक माह बाद साहिया अस्पताल में बहाल होगी अल्ट्रासाउंड जांच

Sun, 31 Aug 2025 02:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound testing will be resumed in Sahia after one month
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में करीब एक माह बाद अल्ट्रासाउंड जांच सेवा बहाल होने जा रही है। मंगलवार को रेडियोलॉजिस्ट जांच के लिए अस्पताल में उपलब्ध रहेंगे। सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण रेडियोलॉजिस्ट 18 दिन से अवकाश पर थे। उसके बाद पैर में प्लास्टर बंधा होने के कारण वह जांच के लिए साहिया नहीं जा पा रहे थे। अस्पताल में दो दिन अल्ट्रासाउंड जांच के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर के रेडियोलॉजिस्ट डॉॅ. अलिंद पोखरियाल की ड्यूटी लगाई गई है। मरीजों की संख्या कम होने के कारण सप्ताह में एक दिन प्रत्येक मंगलवार को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा कर दी गई थी। बीते जुलाई के अंतिम सप्ताह में रेडियोलॉजिस्ट देहरादून से विकासनगर आते हुए सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था। करीब 18 दिन के चिकित्सकीय अवकाश के बाद वह अस्पताल में वापस लौटे थे। गर्भवतियों और मरीजों को मजबूरी में जांच के लिए विकासनगर आना पड़ रहा था। उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट का स्वास्थ्य पहले से कुछ बेहतर है। उन्होेंने बताया कि वह मंगलवार को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए सीएचसी साहिया में उपलब्ध रहेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed