फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Will Release Group-C 1200 New Recruitment Soon Know All Details

UKSSSC: उत्तराखंड में निकलने वाली हैं समूह-ग के 1200 पदों पर नई भर्तियां, 12वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई

Sun, 16 Jun 2024 05:06 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Jun 2024 05:06 PM IST
सार

UKSSSC Latest News: स्टेनो के 200 पदों के अलावा अन्य छोटे-छोटे विभागों के पदों को मिलाकर कुल 1200 नए पदों की विज्ञप्ति जारी की जाएंगी।

विज्ञापन
UKSSSC Will Release Group-C 1200 New Recruitment Soon Know All Details
- फोटो : freepik

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस साल समूह-ग के 1200 पदों पर भर्तियां निकालने जा रहा है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि छह माह के भीतर ये भर्तियां निकाल दी जाएंगी।

विज्ञापन


आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि 1200 नई भर्तियों में से 600 पद फॉरेस्ट गार्ड के, 84 पद वन दरोगा के हैं। हालांकि कुछ कमियों की वजह से इनके अधियाचन लौटाए गए थे, जो वापस आने का इंतजार है। इंटरमीडिएट स्तर के कनिष्ठ सहायक के 209 पदों पर भी भर्ती की विज्ञप्ति जल्द जारी होने वाली है। स्टेनो के 200 पदों के अलावा अन्य छोटे-छोटे विभागों के पदों को मिलाकर कुल 1200 नए पदों की विज्ञप्ति जारी की जाएंगी।
विज्ञापन


Dehradun: 13 साल बाद युवाओं को आइस स्केटिंग में हुनर दिखाने का मिलेगा अवसर, रिंक की मरम्मत का काम शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आयोग जून से सितंबर के बीच करीब 2000 पदों पर भर्ती की परीक्षा कराने जा रहा है। आबकारी विभाग में सिपाही के 100 पद, परिवहन आरक्षी के 118, सिपाही पद और एक्साइज इंस्पेक्टर के रूप में 14 पदों पर 30 जून को परीक्षा होगी।

सहायक अध्यापक के लिए 1544 पदों पर 18 अगस्त को, सहायक भंडारण के 24 पदों पर 21 जुलाई को, राज्य संपत्ति विभाग में ड्राइवर के 33 पदों पर सात जुलाई को परीक्षा होगी। वन विभाग में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती के लिए इन दिनों शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। जल्द ही लिखित परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed