फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC three canceled recruitments examinations are to be conducted again in March Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: परीक्षाओं की प्रणाली मजबूत बना रहा UKSSSC, मार्च में दोबारा करानी हैं तीन रद्द भर्ती परीक्षाएं

Sat, 21 Jan 2023 12:58 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 21 Jan 2023 12:58 PM IST
सार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष मर्तोलिया ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं पटरी पर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में जिम्मेदार हर अधिकारी को जांख परखकर ही जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
UKSSSC three canceled recruitments examinations are to be conducted again in March Uttarakhand news in hindi
यूकेएसएससी - फोटो : UKSSSC:

विस्तार

स्नातक स्तरीय पेपर लीक प्रकरण के बाद लड़खड़ाया हुआ उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(यूकेएसएसएससी) नए अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अगुवाई में मजबूत परीक्षा प्रणाली बनाने में जुटा हुआ है। आयोग के अध्यक्ष का कहना है कि परीक्षा से जुड़े हर पहलू को बारीकी से देखा जा रहा है।

विज्ञापन


यूकेएसएसएससी को जल्द ही रद्द हुई भर्तियों की परीक्षाएं दोबारा करानी हैं। इसके अलावा अप्रैल से नई भर्तियां भी मिलने की उम्मीद है। आयोग के अध्यक्ष मर्तोलिया की ओर से इंटरनल एसओपी जारी की जा चुकी है। अब परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाया जा रहा है। परीक्षा से जुड़े हर पहलू को बारीकी से देखा जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यहां चलती है दागी दरोगाओं की सल्तनत, दिलचस्प है इन दो युवाओं के कंधों पर स्टार पर लगने की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग का मकसद है कि इस बार जो भी परीक्षाएं कराई जाएंगी, वह पूर्ण पारदर्शिता, शुचिता के साथ हों। मीडिया से बातचीत में अध्यक्ष मर्तोलिया ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं पटरी पर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में जिम्मेदार हर अधिकारी को जांख परखकर ही जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। आयोग किसी भी स्तर पर कोई चूक नहीं चाहता है। खुद अध्यक्ष परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट्स अधीनस्थ अधिकारियों से ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed