फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC selected 284 in six months new recruitment continue Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: लोक सेवा आयोग ने छह माह में 284 का चयन किया, नई भर्तियां कराई जाएंगी जल्द

Sat, 19 Jul 2025 11:50 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Jul 2025 11:50 AM IST
सार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जल्द विभिन्न विभागों में नई भर्तियां कराएगा।

विज्ञापन
UKSSSC selected 284 in six months new recruitment continue Uttarakhand News in hindi
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जनवरी से जून के बीच विभिन्न विभागों में 284 युवाओं का चयन किया है। बाकी भर्तियां भी जल्द कराई जाएंगी। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने परीक्षा तिथियों की जानकारी जारी की।  उन्होंने बताया कि जनवरी से जून के बीच चयनित अभ्यर्थियों में शहरी विकास विभाग के सहायक नियोजन, वास्तुविद के सात, मानचित्रकार के 76, उच्च शिक्षा विभाग में वनस्पति विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर के 12, भौतिक शास्त्र के 20, इतिहास के 20, सचिवालय, आयोग एवं राजस्व परिषद में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी के 136 और डॉ. आरएस टोलिया प्रशासनिक अकादमी, राज्य लोक सेवा आयोग, राज्य संपत्ति विभाग, गृह विभाग के 13 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh News:  नीलकंठ जा रहे 28 कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, तीन की हालत गंभीर, हायर सेंटर किया गया रेफर
विज्ञापन


सचिव ने बताया कि महाधिवक्ता कार्यालय नैनीताल की समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा-2024 27 जुलाई को, न्यायिक विभाग की उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) प्रारंभिक परीक्षा 31 अगस्त को, सचिवालय एवं आयोग की समीक्षा अधिकारी (लेखा) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) मुख्य परीक्षा तीन व चार सितंबर को, उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 13 व 14 सितंबर को, राज्य निर्वाचन आयोग में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा 25 व 26 सितंबर को, सहायक वन संरक्षक, वन क्षेत्राधिकारी एवं लौंगिंग अधिकारी मुख्य परीक्षा 24 से 28 नवंबर उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा छह से नौ दिसंबर को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed