फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC released calendar of 16 examinations, Patwari, Lekhpal recruitment in November

खुशखबरी: आयोग ने जारी किया 16 परीक्षाओं का कैलेंडर, पढ़िए पटवारी, लेखपाल सहित कौन सी भर्ती कब होगी

Mon, 11 Apr 2022 08:43 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 11 Apr 2022 08:43 AM IST
सार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष का कहना है कि अनुमानित परीक्षा कार्यक्रम के तहत भर्ती परीक्षा की कोशिश है। पूर्ण पारदर्शिता के साथ ही और अधिक केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन
UKSSSC released calendar of 16 examinations, Patwari, Lekhpal recruitment in November
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड में पटवारी, लेखपाल की भर्ती नवंबर में होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 16 भर्तियों की तिथि जारी कर दी है। यह प्रस्तावित कैलेंडर है, जिस पर आयोग काम करेगा। आयोग के अध्यक्ष एस राजू के मुताबिक, पिछले पांच साल में आयोग ने 11606 पदों के लिए 86 लिखित परीक्षाएं कराई हैं। इसमें से अधिकांश के रिजल्ट संबंधित विभागों को भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


5300 पदों की भर्ती की विज्ञप्तियां जारी की गई हैं, जिनके लिए करीब 20 परीक्षाओं का आयोजन इसी साल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई भर्तियों के लिए पदों का एकत्रीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छह ऑनलाइन परीक्षाओं के परिणाम जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने उम्मीदवारों को आश्वस्त किया कि वह नॉर्मलाइजेशन को लेकर चिंतित न हों क्योंकि यहां आईआईटी कैट, गेट व एसएससी जैसी प्रक्रिया को अमल में लाया जाता है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता प्राथमिकता है। गड़बड़ी करने वाले जेल भी गए हैं। इसके साथ ही आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किस माह में होगी कौन सी भर्ती परीक्षा

जून
- वाहन चालक, प्रवर्तन चालक, डिस्पेच भर्ती
- अनुदेशक विद्युत, कर्मशाला अनुदेशक, आदि
- मत्स्य निरीक्षक भर्ती 

ये भी पढ़ें...चर्चा में हरीश रावत की नई पोस्ट: लिखा- तू भी अन्ना, मैं भी अन्ना, आओ मिल बैठकर चूसें गन्ना, पढ़िए क्या है पूरा मामला

जुलाई 

- मानचित्रकार, प्रारूपकार, सर्वेयर
- वन आरक्षी
- मुख्य आरक्षी (पुलिस दूरसंचार विभाग)

अगस्त 
- राजकीय सहकारी पर्यवेक्षक, सहायक विकास अधिकारी, सहकारी निरीक्षक आदि
- गन्ना पर्यवेक्षक, राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक, बागान पर्यवेक्षक आदि
- अनुश्रवण सहायक, प्रयोगशाला सहायक, सहकारिता पर्यवेक्षक आदि

सितंबर

- बंदीरक्षक भर्ती परीक्षा
- चारा सहायक ग्रुप-2, 3, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक, सहायक कृषि अधिकारी आदि
- पुलिस आरक्षी भर्ती


अक्तूबर
- पुलिस निरीक्षक भर्ती
- अवर अभियंता भर्ती


नवंबर
- अन्वेषक कम संगणक, सांख्यिकी सहायक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी आदि।
- राजस्व उप निरीक्षक, पटवारी, लेखपाल भर्ती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed