फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Forest Inspector Recruitment Exam Admit Card released

UKSSSC: वन दरोगा भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, अभ्यर्थी यहां से कर सकते हैं डाउनलोड

Tue, 06 Jun 2023 05:21 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Jun 2023 05:21 PM IST
सार

UKSSSC Forest Inspector Recruitment Exam News: परीक्षा आठ जिलों के 139 केंद्रों पर होगी, जिसमें 51,961 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
UKSSSC Forest Inspector Recruitment Exam Admit Card released
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 11 जून को प्रदेश में 139 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयोग अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया अपनी दूसरी परीक्षा को लेकर भी खास एहतियात बरत रहे हैं।

विज्ञापन


जिलावार पुलिस-प्रशासन सं बैठकें की जा रहीं। सोमवार को आयोग ने एडमिट कार्ड जारी किए। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://recruitment.uksssconline.in/auth/get-admit-card से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए मोबाइल नंबर, नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि की जरूरत होगी। परीक्षा आठ जिलों के 139 केंद्रों पर होगी, जिसमें 51,961 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड संग रंगीन पासपोर्ट साइज दो फोटो, आधारकार्ड या फोटोयुक्त पहचानपत्र, काला बाल प्वाइंट पेन लेकर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा, प्रदेश में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती

बताया कि पेंसिल, रबर, ब्लेड, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, मोबाइल फोन, घड़ी, ब्लूटूथ आदि ले जाना प्रतिबंधित होगा। परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे प्रवेश शुरू होंगे। 10:30 बजे के बाद किसी को भी परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed