Uttarakhand: मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने दिए एहतियात बरतने के निर्देश, ये हैं लक्षण
उत्तराखंड में मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। मरीज में संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कर आइसोलेट करने के लिए कहा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमओ को निगरानी और एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अभी तक प्रदेश में मंकी पॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मदरसों में स्कूली शिक्षा को लेकर बढ़ रहा भ्रम, बाल आयोग ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तारा आर्य ने कहा कि मंकी पॉक्स एक वायरल संक्रमण है। जो एक रोगी से दूसरे में फैलता है। अफ्रीका व अन्य देशों की यात्रा करने वाले लोगाें की निगरानी की जाए। मरीज में संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कर उसको आइसोलेट किया जाए।