फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Recruitment Announced in Animal Husbandry Department Applications Open from June 1st Uttarakhand news

Uttarakhand: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक कृषि अधिकारी सहित निकाली ये भार्तियां, एक जून से आवेदन

Wed, 27 May 2026 04:46 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 27 May 2026 04:46 PM IST
सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक कृषि अधिकारी, चारा सहायक की भर्ती निकाली है।90 पदों पर भर्ती के लिए 21 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UKSSSC Recruitment Announced in Animal Husbandry Department Applications Open from June 1st Uttarakhand news
आवेदन - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने पशुपालन विभाग में सहायक कृषि अधिकारी और चारा सहायक के 90 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए एक जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।

विज्ञापन

जारी जानकारी के मुताबिक, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के सात, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 82 और चारा सहायक के एक पद के लिए ये भर्ती होगी। सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के लिए आवेदक की आयु 21 से 42 वर्ष, मान्यता प्राप्त विवि से एग्रीकल्चर में पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है।

विज्ञापन


अनारक्षित और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 300 रुपये
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के लिए आवेदक की आयु 21 से 42 वर्ष और मान्यता प्राप्त विवि से एग्रीकल्चर में ग्रेजुएट होना जरूरी है। चारा सहायक के लिए भी आयु 21 से 42 और आवेदक का बीएससी एग्रीकल्चर पास होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयु की गणना एक जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। अनारक्षित और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 150 रुपये तय किया गया है।


ये भी पढ़ें...Chamoli: फूलों की घाटी में रंगत बिखेरने लगे फूल, एक जून को खुलेगी, वन विभाग का दल निरीक्षण कर लौटा

भर्ती के लिए एक जून से 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 24 से 26 जून तक आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 26 जुलाई को प्रस्तावित है। पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed