{"_id":"6a169e916d91c2672008c410","slug":"valley-of-flowers-open-on-june-1st-flowers-begin-to-add-splendor-chamoli-news-uttarakhand-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: फूलों की घाटी में रंगत बिखेरने लगे फूल, एक जून को खुलेगी, वन विभाग का दल निरीक्षण कर लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: फूलों की घाटी में रंगत बिखेरने लगे फूल, एक जून को खुलेगी, वन विभाग का दल निरीक्षण कर लौटा
Wed, 27 May 2026 01:39 PM IST
Renu Saklani
प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी,ज्योतिर्मठ।
प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी,ज्योतिर्मठ।
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 27 May 2026 01:39 PM IST
सार
फूलों की घाटी एक जून को खुलेगी। पर्यटक जैसे ही घाटी में जाएंगे उन्हें यहां विभिन्न प्रजाति के फूल देखने को मिल जाएंगे। वन विभाग का दल निरीक्षण कर लौट आया है।
विज्ञापन
फूलों की घाटी में रंगत बिखेरने लगे फूल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुलने से पहले ही रंग-बिरंगे फूलों से रंगत बिखेरने लग गई है। घाटी का निरीक्षण करने गई वन विभाग की टीम वापस लौट आई है। टीम के अनुसार घाटी में करीब दो दर्जन से अधिक प्रजाति के फूल खिल चुके हैं।
विज्ञापन
फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए एक जून से खुलेगी। पर्यटक जैसे ही घाटी में जाएंगे उन्हें यहां विभिन्न प्रजाति के फूल देखने को मिल जाएंगे। घाटी का निरीक्षण करने के लिए वन क्षेत्राधिकारी चेताना कांडपाल के नेतृत्व में गई टीम वापस लौट आई है। उन्होंने बताया कि घाटी में फूलों के खिलने का क्रम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
करीब 300 प्रजाति के फूल है खिलते
इस समय यहां दो दर्जन से अधिक प्रजाति के फूल खिले हुए हैं। इसमें कोरिउलिस काशमीरियाना, हैबेनेरिया पेक्टिनाटा, अरिसेमा प्रोपिनक्वम, पोटेलिया, अनेबिया, राजा मैक्रोफिला, रोजा सेरसिया, थमोप्सिस बारबाटा, जिम्नाडेनिया, आर्किडिस, सिरिगा इमोडी, प्रिमुला, एंडोसे, लैनुगिनोमा सहित अन्य फूल शामिल हैं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: विधायक निधि के लिए 375 करोड़ जारी, हर विधायक को अपनी विधानसभा में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़
उन्होंने बताया कि जुलाई और अगस्त के बीच यहां करीब 300 प्रजाति के फूल खिलते हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि एक जून को घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। इसको लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।