फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Police Constable Telecom Recruitment Result Released Uttarakhand news in hindi

UKSSSC: आयोग ने जारी किया पुलिस आरक्षी दूरसंचार भर्ती का परिणाम, जल्द घोषित होगी शारीरिक मापजोख परीक्षा तिथि

Thu, 11 May 2023 10:50 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 11 May 2023 10:50 AM IST
सार

पिछले साल 31 जुलाई को परीक्षा के बाद आठ अगस्त को उत्तर कुंजी जारी की गई थी। इस पर उन्होंने आपत्तियां मांगी थीं, जिनका विषय विशेषज्ञों ने निस्तारण किया। उसके बाद संशोधित उत्तर कुंजी जारी की गई थी। अब विज्ञापित कुल पदों के सापेक्ष दोगुने अभ्यर्थियों का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

विज्ञापन
UKSSSC Police Constable Telecom Recruitment Result Released Uttarakhand news in hindi
यूकेएसएससी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बुधवार को मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इसके तहत 492 अभ्यर्थियों को आयोग ने चुना है, जिनकी अब शारीरिक मापजोख परीक्षा होगी। आयोग इसकी तिथियां जल्द घोषित करेगा।

विज्ञापन

आयोग के सचिव एसएस रावत की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पिछले साल 31 जुलाई को परीक्षा के बाद आठ अगस्त को उत्तर कुंजी जारी की गई थी। इस पर उन्होंने आपत्तियां मांगी थीं, जिनका विषय विशेषज्ञों ने निस्तारण किया। उसके बाद संशोधित उत्तर कुंजी जारी की गई थी। अब विज्ञापित कुल पदों के सापेक्ष दोगुने अभ्यर्थियों का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों के रिजल्ट आए हैं, उन्हें शारीरिक मापजोख परीक्षा देनी होगी। इसके लिए आयोग जल्द ही तिथि, स्थान और समय की सूचना अपनी वेबसाइट पर घोषित करेगा। बता दें कि पेपर लीक प्रकरण के बीच इस परीक्षा पर भी पहले संदेह था। आयोग ने इसकी जांच कराई थी। परीक्षा सही पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने आशारोड़ी में बनी मस्जिद को भेजा नोटिस, मांगे साक्ष्य

100 में से 37 अंक पाने वाले भी पास

आयोग ने प्रोविजिनल रिजल्ट के साथ ही चुने गए अभ्यर्थियों के श्रेणीवार अंक भी जारी किए हैं। 100 अंकों की इस परीक्षा में जनरल कैटेगरी में उच्च अंक 92.50 हैं तो कटऑफ 45 अंक है। ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए भी कटऑफ 45 अंक है। ओबीसी के लिए कटऑफ 48 अंक है। उत्तराखंड एससी महिला श्रेणी में कटऑफ 37.75 अंक रही है। एसटी अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 40.25 अंक है। इस तरह इस भर्ती परीक्षा में 100 में से 37.75 अंक पाने वाले अभ्यर्थी भी क्वालिफाई हुए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed