पेपर लीक के मास्टरमांड की खुली तिजौरी: दो कंपनियों का टर्नओवर 111 करोड़, जानिए पत्नी कितनी संपत्ति की मालकिन
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन के मालिक राजेश चौहान की लखनऊ में कुछ संपत्तियों के बारे में पता चला है। इसके अलावा उसकी और परिवार के नाम पर कई और संपत्तियां भी हो सकती हैं। ऐसे में सारी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
विस्तार
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन के मालिक राजेश चौहान की लखनऊ में कुछ संपत्तियों के बारे में पता चला है। इसके अलावा उसकी और परिवार के नाम पर कई और संपत्तियां भी हो सकती हैं। ऐसे में सारी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। उसकी पत्नी के नाम पर एक फ्लैट भी है। राजेश चौहान की दो कंपनियां हैं। बताया जा रहा है कि राजेश की सीतापुर में भी बहुत सी संपत्तियां हैं।
ये हैं ज्ञात संपत्तियां और कंपनियां
आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड
आरएमएस टेक्नोटच सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड
लखनऊ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पार्टनरशिप
लखनऊ के जानकीपुरम में घर
पत्नी के नाम पर जानकीपुरम में फ्लैट
लखनऊ में दो बीघा जमीन
बैंक खाते में 20 लाख रुपये कैश
ये भी पढ़ें...ससुराल बनी दामाद की साजिश में मददगार: UKSSSC पेपर लीक के मास्टरमाइंड का हुआ पर्दाफाश, पढ़ें कैसे खुले सारे राज