फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Paper Leak: Attachment notice pasted at absconding ex BJP leader Dhariwal house

UKPSC Paper Leak: पूर्व भाजपा नेता धारीवाल के घर कुर्की का नोटिस चस्पा, तीन मार्च तक पेश होने के निर्देश

Wed, 01 Mar 2023 07:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Mar 2023 07:31 PM IST
सार

जनवरी माह में कनखल थाने में परीक्षा भर्ती घोटाले में एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमें में मोहम्मदपुर गांव के प्रधान और पूर्व मंगलौर ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल को भी नामजद किया गया था।

विज्ञापन
UKPSC Paper Leak: Attachment notice pasted at absconding ex BJP leader Dhariwal house
धारीवाल के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की जेई और एई की परीक्षा भर्ती घोटाले के मामले में फरार पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान संजय धारीवाल के घर के बाहर पुलिस ने मुनादी कराकर कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा कर दिया है। संजय धारीवाल पर पुलिस की ओर से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी का बड़ा एलान- समूह-ग समेत सभी तकनीकी व गैर तकनीकी पदों पर अब नहीं होंगे इंटरव्यू
विज्ञापन


जनवरी में कनखल थाने में परीक्षा भर्ती घोटाले में एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे में मोहम्मदपुर गांव के प्रधान और पूर्व मंगलौर ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल को भी नामजद किया गया था। भर्ती घोटाले में नाम आने के बाद उसका इस्तीफा ले लिया गया था और सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज होने के बाद से पूर्व भाजपा नेता फरार चल रहा है। पुलिस की ओर से पूर्व भाजपा नेता के खिलाफ 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। वहीं, पुलिस लगातार उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

इस मामले में अब कोर्ट की ओर से कुर्की नोटिस जारी किया गया है। बुधवार को मंगलौर पुलिस गांव पहुंची और मुनादी कराई। साथ ही पूर्व भाजपा नेता के घर पर कुुर्की नोटिस चस्पा किया। नोटिस में कहा गया है कि अगर वह तीन मार्च तक कोर्ट में उपस्थित नहीं होता है तो उसके घर की कुर्की की जाएगी।

एसपी क्राइम एवं एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि आरोपी संजय धारीवाल के घर पर पुलिस की ओर से कुर्की नोटिस चस्पा किया गया है। गिरफ्तारी या सरेंडर नहीं करने पर घर की कुर्की की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed