फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uksssc Paper Leak Case: reward amount of two lakh rupees announced on Underground mastermind Musa

Uksssc paper Leak Case: फरार चल रहे मास्टरमाइंड मूसा को पकड़वाओ, दो लाख रुपये का इनाम पाओ

Wed, 07 Sep 2022 09:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Sep 2022 09:42 PM IST
सार

पांच दिन पहले मूसा को पेपर लीक का मास्टरमाइंड घोषित किया गया था। उसे गिरोह का सरगना बताया गया। इस आधार पर मूसा समेत गिरोह के 21 आरोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Uksssc Paper Leak Case: reward amount of two lakh rupees announced on Underground mastermind Musa
गिरोह का सरगना सैयद सादिक मूसा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्नातक स्तरीय पेपर लीक मामले में फरार चल रहे मास्टरमाइंड सैयद सादिक मूसा और उसके साथी योगेश्वर राव पर इनामी राशि बढ़ा दी गई है। डीजीपी ने मूसा पर दो लाख और योगेश्वर राव पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। अब तक दोनों 25-25 हजार रुपये के इनामी थी। दोनों की तलाश में एसटीएफ लगातार दबिश दे रही है।  

विज्ञापन


विधानसभा भर्ती घोटाला:  जांच समिति ने सचिव मुकेश सिंघल को बुलाया, नियुक्तियों से संबंधित दस्तावेज खंगाले
विज्ञापन


पांच दिन पहले मूसा को पेपर लीक का मास्टरमाइंड घोषित किया गया था। उसे गिरोह का सरगना बताया गया। इस आधार पर मूसा समेत गिरोह के 21 आरोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमे की विवेचना भी अब एसटीएफ ही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पता चला है कि मूसा और उसका साथी नेपाल भाग चुके हैं। एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक, उसके एक साथी ने दोनों को नेपाल बॉर्डर तक छोड़ा था। एसटीएफ, एसएसबी और स्थानीय पुलिस से जानकारियां जुटा रही है।  

इस मामले में एसटीएफ को गाजीपुर के एक शिक्षक की भी तलाश है। वह योगेश्वर राव का पहचान वाला है। योगेश्वर भी पहले शिक्षक था, लेकिन मूसा के साथ मिलकर उसने नौकरी छोड़ दी थी। अब मूसा और योगेश्वर राव उत्तराखंड पुलिस के इनामी हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed