फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC  paper leak case PRD employee arrested Chamoli 33 arrested

UKSSSC: पेपर लीक मामले में आयोग में तैनात पीआरडीप जवान गिरफ्तार, पत्नी को हल प्रश्न पत्र देकर कराया चयनित

Sat, 03 Sep 2022 10:34 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 Sep 2022 10:34 AM IST
सार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी है। इस मामले में शनिवार को 33वीं गिरफ्तारी की गई। एसटीएफ ने पीआरडी कर्मचारी संजय राणा को गिरफ्तार किया। उसने लीक प्रश्न पत्र की फ़ोटो कॉपी करवाकर अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया।

विज्ञापन
UKSSSC  paper leak case PRD employee arrested Chamoli 33 arrested
गिरफ्तार आरोपी पीआरडी जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने शनिवार को 33वीं गिरफ्तारी की। एसटीएफ ने आयोग के पूर्व संविदा कर्मी पीआरडी जवान को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने पहले पकड़े गए आरोपी मनोज जोशी से पेपर लिया और फोटोकॉपी कराने के बाद पत्नी को मुहैया कराया। आरोपी 2014 से अप्रैल 2022 तक अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में संविदा कर्मी रह चुका है। एसटीएफ ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अभी और गिरफ्तारियां होनी बाकी हैं। इसमें अब तक गिरफ्तार हुए लोगों से पूछताछ में कड़ियां एक दूसरे से जुड़ती जा रही हैं। पिछले दिनों मनोज जोशी से पूछताछ में पता चला था कि उसने संजय राणा निवासी भीमतला, जिला चमोली को पेपर मुहैया कराया था। एसटीएफ ने कई दिन जांच करने और फोन डिटेल पर संजय राणा तक पहुंची और उसे शुक्रवार शाम को पूछताछ के लिए बुलाया। गवाहों से हुई पूछताछ और टेक्निकल सुबूतों के आधार पर संजय को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि उसने मनोज से लिए गए प्रश्नपत्र की फोटो कॉपी कराई और पत्नी को याद करने के लिए दिया। रिजल्ट आया तो संजय की पत्नी भी पास हो गई। एसटीएफ के मुताबिक, इस मामले में संजय की पत्नी को भी आरोपी बनाया जाएगा। अब तक 100 से अधिक अभ्यर्थियों की पहचान हो चुकी है, जिन्होंने पेपर खरीदकर परीक्षा दी और पास हुए। इसके अलावा कुछ अभ्यर्थी फेल भी हुए हैं। बारी-बारी से सभी के बयान लिए जा रहे हैं। जिन अभ्यर्थियों ने पेपर खरीदकर परीक्षा दी है उनकी संख्या 250 से भी ज्यादा हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज जोशी भी था आयोग का संविदा कर्मी 
एसटीएफ ने मनोज जोशी को 25 जुलाई को गिरफ्तार किया था। वह आयोग में संविदा कर्मचारी था। उसके भी आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन के कर्मियों से ताल्लुकात थे। इसके साथ ही संजय राणा भी आयोग में ही संविदा कर्मचारी था। इसी दरम्यान मनोज और संजय की दोस्ती हुई थी। 

100 से अधिक अभ्यर्थियों को दिया गया था हल किया हुआ पेपर
एसटीएफ के एसएससपी अजय सिंह ने बताया कि इस परीक्षा के पेपर लीक में धामपुर ही केंद्र बना हुआ है। हाकम ने ललित राज शर्मा के मकान को सेंटर बनाया था। यहां 100 से अधिक अभ्यर्थियों को हल किया हुआ पेपर दिया गया था। एक-एक कर सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें...हरदा को क्यों लेना पड़ा ट्वीट वापस?: पहले की एस राजू के पक्ष में तारीफ फिर बोले- उनके कार्यकाल की भी हो जांच

कई अभ्यर्थियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। इनमें अब राजवीर निवासी लक्सर का नाम भी सामने आ रहा था। वह हाकम सिंह के सेंटर पर कई अभ्यर्थियों को लेकर गया था। यहां उसने इन्हें पेपर दिया और याद कराया। इसके बाद उन्हें अपने वाहन से ही परीक्षा केंद्रों तक लेकर गया और वापस लाया। उसके खिलाफ कई लोगों ने बयान दिए हैं। इस आधार पर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पॉलीटेक्निक हिंडोलाखाल, टिहरी गढ़वाल में जूनियर असिस्टेंट है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed