{"_id":"6b083fe55db08f31870f740c","slug":"passport-public-meeting-will-be-held-every-month-dehradun-news-c-5-drn1043-1120499-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हर महीने लगेगी पासपोर्ट जनसभा, नागरिकों को मिलेगा तुरंत समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हर महीने लगेगी पासपोर्ट जनसभा, नागरिकों को मिलेगा तुरंत समाधान
विज्ञापन
हर महीने लगेगी पासपोर्ट जनसभा, नागरिकों को मिलेगा तुरंत समाधान
- पासपोर्ट जनसभा में 121 आवेदकों को मिला तुरंत समाधान
देहरादून। पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पासपोर्ट विभाग अब हर महीने पासपोर्ट जनसभा का आयोजन करेगा जिसमें पासपोर्ट बनवाने में आने वाली परेशानियों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मालविका प्रियदर्शिनी ने बताया कि संविधान दिवस पर देहरादून कार्यालय में पासपोर्ट जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में उन्होंने सीधे लोगों से बातचीत कर उनकी पासपोर्ट संबंधी समस्याएं सुनीं और उन्हें मौके पर ही निस्तारित किया।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की जनसभा में 121 आवेदकों ने भाग लिया और 121 लंबित फाइलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि इस जनसभा में दूर दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी गई।
विज्ञापन
मालविका प्रियदर्शिनी ने कहा कि नागरिकों के बीच इस जनसभा के सफल आयोजन और इससे लोगों को मिलने वाले लाभ को देखते हुए इसे हर महीने के अंत में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को बहुत सहूलियत मिलेगी। ब्यूरो