{"_id":"631b63fed179b13d2c47ce58","slug":"uksssc-paper-leak-case-one-more-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uksssc Paper Leak Case: एक और आरोपी गिरफ्तार, हाकम की संपत्तियों की पड़ताल में जुटी एसटीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uksssc Paper Leak Case: एक और आरोपी गिरफ्तार, हाकम की संपत्तियों की पड़ताल में जुटी एसटीएफ
Fri, 09 Sep 2022 09:37 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 09 Sep 2022 09:37 PM IST
सार
शुरुआत में उत्तरकाशी, फिर बाजपुर और इसके बाद धामपुर पेपर लीक के केंद्र में आया था। मगर, एक आरोपी गाजियाबाद से संबंधित निकला।
विज्ञापन
गिरफ्तारी(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी भूमिका गाजियाबाद में नकल कराने में बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस और शासन ने इस संबंध में अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इधर, हाकम सिंह की संपत्तियों की पड़ताल के लिए एसटीएफ ने सांकरी स्थित उसके रिजॉर्ट में डेरा डाला हुआ है। उसकी संपत्तियों का हिसाब-किताब लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Uttarakhand: कैबिनेट का बड़ा फैसला, UKSSSC की पांच भर्ती परीक्षाएं रद्द, लोक सेवा आयोग कराएगा आगामी भर्तियां
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में उत्तरकाशी, फिर बाजपुर और इसके बाद धामपुर पेपर लीक के केंद्र में आया था। मगर, एक आरोपी गाजियाबाद से संबंधित निकला। पेपर लेकर उसने अपने फ्लैट पर अभ्यर्थियों को उत्तर याद कराए थे। पेपर लीक का मास्टरमाइंड सैयद सादिक मूसा का साथी संपन्न राव गिरफ्तार हो चुका है। एसटीएफ के हत्थे चढ़ा नया आरोपी संपन्न राव का करीबी बताया जा रहा है। फिलहाल एसटीएफ आरोपियों की संपत्तियां खंगालने में भी जुटी है।
विज्ञापन
ऐसे में सांकरी स्थित हाकम सिंह के रिजॉर्ट में एसटीएफ के अधिकारियों ने डेरा डाला है। इससे पहले उसके 12 बीघा का सेब का बाग, देहरादून में पत्नी के नाम पर मकान आदि की जानकारी एसटीएफ को मिल चुकी है। इसके अलावा 20 बीघा का बाग उसने लीज पर भी लिया हुआ है। अभी और भी संपत्तियां उसके पास होने की आशंका है।