फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC paper leak Case in Uttarakhand Congress protests across state against paper leak

UKSSSC: विरोध में आज कांग्रेस का प्रदेश भर में प्रदर्शन, उत्तराखंड सरकार व आयोग का पुतला फूंकेंगे

Mon, 22 Sep 2025 09:59 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 22 Sep 2025 09:59 AM IST
सार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र बाहर आने के बाद कांग्रेस इस मुद्दे पर को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदशर्न करेगी। कांग्रेस का आरोप हैं कि तीन पर्चे बाहर कैसे आए। सरकार इसका जवाब दे।

विज्ञापन
UKSSSC paper leak Case in Uttarakhand Congress protests across state against paper leak
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में आज सोमवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेगी। सभी जिला मुख्यालयों में पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर सरकार व आयोग का पुतला फूंकेंगे।प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा, भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामला प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ बड़ा धोखा है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के दिशानिर्देश पर 22 सितंबर को कांग्रेस प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, अभ्यर्थियों को दिए गए प्रश्न पत्र के तीन पन्ने परीक्षा के दौरान बाहर कैसे आए।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी वायरल इन तीन पन्नों को जब परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने मिलान किया था। एक जैसे प्रश्न पाए गए। सख्त नकलरोधी कानून बनाने की उपलब्धि गिना रही प्रदेश सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी पेपर लीक मामले में सड़कों पर उतर कर सरकार व आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: रॉटविलर कुत्ते ने नोचा महिला का सिर, तीन मिनट तक जबड़े में दबाए रखा, डंडे मारने पर भी नही छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर लीक राज्य के बेरोजगारों के साथ धोखा : उपाध्याय
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा, राज्य में पेपर लीक बेरोजगारों के साथ धोखा है। इस तरह के मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कुछ लोगों ने पेपर लीक कर राज्य को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। सरकार को इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed