फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uksssc Paper Leak Case: Former Pantnagar University official Dinesh Chand Joshi gets bail in gangster case

Uksssc Paper Leak Case: पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व अधिकारी दिनेश चंद जोशी को गैंगस्टर में जमानत

Tue, 22 Nov 2022 09:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Nov 2022 09:52 PM IST
सार

जुलाई में एसटीएफ ने पेपर लीक (स्नातक स्तरीय परीक्षा) मामले में जांच शुरू की थी। मामले में 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से आरएमएस कंपनी के मालिक राजेश चौहान समेत 21 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Uksssc Paper Leak Case: Former Pantnagar University official Dinesh Chand Joshi gets bail in gangster case
कोर्ट(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेपर लीक मामले में पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व अधिकारी दिनेश चंद जोशी को गैंगस्टर एक्ट में भी जमानत मिल गई है। जोशी के खिलाफ विजिलेंस ने भी अक्तूबर में मुकदमा दर्ज किया था। जोशी को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और दो जमानती देने पर जमानत दी गई है। 

विज्ञापन


जुलाई में एसटीएफ ने पेपर लीक (स्नातक स्तरीय परीक्षा) मामले में जांच शुरू की थी। मामले में 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से आरएमएस कंपनी के मालिक राजेश चौहान समेत 21 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


Dehradun: होटल, अपार्टमेंट, रेस्टोरेंट अब अलग-अलग देंगे कचरा, नगर निगम ने लांच किया बल्क वेस्ट जनरेटर एप
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों में पंत नगर विवि के पूर्व अधिकारी दिनेश चंद जोशी भी शामिल हैं। जोशी पर आरोप है कि उन्होंने आरएमएस कंपनी के अफसरों के साथ मिलकर पेपर लीक कराया था। जोशी को पिछले माह धोखाधड़ी और जालसाजी के मुकदमे में जमानत मिल चुकी है। इसी क्रम में गैंगस्टर में भी जमानत के लिए अर्जी लगाई गई थी। 


बचाव पक्ष के अधिवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने कोर्ट में तर्क दिया कि जोशी को झूठा फंसाया गया है। उनके पास से धन की रिकवरी नहीं हुई थी। इसी तरह गैंगस्टर एक्ट में भी गैंग चार्ट में दो मुकदमे हैं। इनमें से एक मुकदमा विजिलेंस की ओर से दर्ज किया गया है।

इस मुकदमे में न तो उनकी गिरफ्तारी की गई और न ही विवेचना अधिकारी ने ज्यूडिशियल रिमांड ही मांगा है। इस आधार पर जोशी को जमानत दे देनी चाहिए। बचाव पक्ष के तर्क का अभियोजन ने भी कोई विरोध नहीं किया। इस पर स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट चंद्रमणि राय की अदालत ने जोशी को जमानत दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed